करीना कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर बोलीं- इंतजार कर रही हूं साल 2021 का

1173 0

मुंबई। साल 2020 को लेकर सोशल मीडिया पर भी बेहिसाब मीम्स और जोक्स बने हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए जताया है कि वह साल 2020 से किस हद तक परेशान हो चुकी हैं, कि वह अब वर्ष 2021 का इंतजार कर रही हैं।

फिल्म इंडस्ट्री के लिये वर्ष 2020 बुरा साल साबित हुआ

फिल्म इंडस्ट्री के लिये वर्ष 2020 बुरा साल साबित हुआ है। इस वर्ष न सिर्फ कई दिग्गज बॉलीवुड सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है बल्कि कोरोना वायरस के चलते पहली बार ऐसा हुआ। जब भारत में सिनेमाघर लंबे वक्त के लिए बंद कर दिए गए हैं। करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि वह वर्ष 2020 से किस हद तक परेशान हो चुकी हैं?

https://www.instagram.com/p/CCdnBI8JLlq/?utm_source=ig_web_copy_link

भारत में कोरोना संक्रमण के चार दिन में एक लाख से अधिक मामले

तस्वीर के कैप्शन में करीना ने लिखा कि इंतजार कर रही हूं साल 2021 का

करीना कपूर खान ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह यलो हाफ जैकेट और ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। तस्वीर में करीना बहुत मायूस सी बैठी हुई हैं और कहीं खयालों में खोई हुई हैं। तस्वीर के कैप्शन में करीना ने लिखा कि “इंतजार कर रही हूं साल 2021 का।”

जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ काम करती नजर आएंगी

करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ काम करती नजर आएंगी। हालांकि फिल्म की शूटिंग रुकी हुई है और ये दोबारा कब शुरू होगी ये देखना होगा? फिल्म की शूटिंग पंजाब में चल रही थी जब कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई।

Related Post

पीएम मोदी ने वेटिकन में पोप फ्रांसिस से की मुलाकात, भारत आने का दिया न्योता

Posted by - October 30, 2021 0
वेटिकन सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इटली दौरे पर शनिवार को वेटिकन सिटी में पहुंचे। वहां उन्होंने पोप फ्रांसिस के साथ…
District administration is committed to providing education security to every daughter: Savin Basnal

डीएम से मिली थी बालिकाएं, ऑन द स्पॉट स्कूल में दाखिल; चौथी बड़ी बहन को जोड़ा रोजगारपरक प्रशिक्षण

Posted by - September 2, 2025 0
देहरादून: जिला प्रशासन द्वारा असहाय व्यथित भटकते जीवन में उम्मीद एवं आशा व शिक्षा की किरण दिखाने का कार्य निरंतर…