सोहा अली खान

सोहा अली खान गांव की लड़क‍ियों के लिए ऐसे कर रही हैं काम

1256 0

मुंंबई। एक्ट्रेस सोहा अली खान बॉलीवुड में वैसे तो ज्यादा एक्ट‍िव नहीं हैं, लेकिन हर साल वह किसी न किसी फिल्म के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज जरूर करवाती हैं। बता दें कि सोहा अली खान पिछली बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘साहब बीवी और गैंगस्टर 3’ में नजर आई थीं।

बता दें कि सोहा अली खान एक ऐसा कैंपेन चला रही हैं, जिसका नाम है ‘KEEP GIRLS IN SCHOOL’। ये कैंपेन शुरुआत में इसी साल हुई थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस कैंपेन में थोड़ा बदलाव करते हुए इसे वर्चुअल लर्निंग से जोड़ा गया है। सोहा अली खान ने बताया कि मैं एक ऐसे कैंपेन से जुड़ी हूं जो भारत के गांवों में गर्ल्स की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सैनेटरी पैड्स भी मुहैया कराती है और औरतों की मदद करती है।

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर बोलीं- इंतजार कर रही हूं साल 2021 का

इसके साथ ही सोहा अली खान लेखन कार्य करती हैं। उन्होंने अपनी दूसरी किताब लिखने के बारे में सिर्फ बात की है लेकिन उसे लिखना शुरु नहीं किया है। सच कहूं तो मुझे किताबें पढ़ने का काफी शौक है लेकिन आजकल तो मैं सिर्फ किताबें इकट्ठा करने में ही लगी थी पर पढ़ नहीं पा रही थी, लेकिन अभी कुछ समय पहले कुणाल ने मुझे कहा कि तुम्हारी लाइब्रेरी में कितनी सारी बुक्स हैं और बताओ तुमने उनमें से कितनी बुक्स पढ़ी हैं तो मैंने अब दोबारा से बुक्स पढ़ना शुरु किया है।

सोहा अली खान ने बताया कि कोरोना खत्म होने के बाद मैं सबसे पहले अपनी मां से मिलना चाहूंगी जैसे कि मैंने पहले भी कहा कि मेरी मां दिल्ली में है। कोरोना के चलते मैं उनसे मिल नहीं पा रही हूं क्योंकि उनकी उम्र के लोगों में कोरोना का सबसे ज्यादा डर है। तो उसी डर की वजह से मैं उनसे मिल नहीं पा रही हूं। हम लोग जवान हैं और हमारी इम्युनिटी सिस्टम स्ट्रॉन्ग है, लेकिन हमारी वजह से उन्हें कोई खतरा नहीं होना चाहिए। इसलिए मैं अभी उनसे मिलने से बच रही हूं, लेकिन जैसे ही कोरोना खत्म होगा, मैं सबसे पहले अपनी मां से मिलना चहूंगी।

Related Post

कोनेरू हंपी 2019 की वर्ल्ड रैपिड चैंपियन

कोनेरू हंपी बनीं 2019 की वर्ल्ड रैपिड चैंपियन, मां बनने के बाद बड़ी कामयाबी

Posted by - December 29, 2019 0
नई दिल्ली। भारत की युवा महिला ग्रैंडमास्टर हंपी कोनेरू ने शनिवार को 2019 की महिला विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीतने में…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऑल इंडिया स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट कार्यक्रम का किया शुभारंभ

राष्ट्रपति कोविंद ने ऑल इंडिया स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Posted by - March 7, 2021 0
ऑल इंडिया स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  बहुत ही पते की…
CM Dhami

देवभूमि में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं – मुख्यमंत्री

Posted by - June 20, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रूख अपनाया है। उन्होंने राज्य में जमीन…