महिला दिवस पर महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वालम्बन के लिए विशेष कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

पश्चिम बंगाल चुनाव: मिथुन से मिले कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा में शामिल होने की चर्चा

957 0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा पूरा दमखम लगा रही है। इसी बीच बंगाल के भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहें है कि मिथुन दा आज पीएम मोदी की रैली में शामिल हो सकते हैं और यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मिथुन जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) से कोलकाता में मुलाकात की है। इस बात की जानकारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर दी है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘अभी देर रात कोलकाता के बेलगाचिया में सिनेमा जगत के माशूर अभिनेता मिथुन (Mithun Chakraborty) दा के साथ लंबी चर्चा हुई।

उन्होंने लिखा,’उनकी राष्ट्र भक्ति और गरीबों के प्रति प्रेम की कहानियां सुनकर मन गद-गद हो गया।

वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने यह कहा भी कि मिथुन चक्रवर्ती पीएम मोदी की रैली में शामिल होंगे। अभिनेता मिथुन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विजयवर्गीय ने पहले कहा था कि मैंने उनसे (मिथुन चक्रवर्ती) टेलीफोन पर बात की है, वह आज आने वाले हैं। मैं उनके साथ विस्तृत चर्चा के बाद ही कोई टिप्पणी कर सकूंगा। पश्चिम बंगाल में चुनावी जंग पीएम मोदी की आज एंट्री हो रही है। पीएम मोदी आज कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में रैल को संबोधित करेंगे। इन अटकलों के बीच मिथुन चक्रवर्ती प्रधानमंत्री की रैली में शामिल हो सकते हैं।

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 27 मार्च से शुरू हो रहे हैं। राज्य में इस साल आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं दो मई को नतीजे आएंगे।

Related Post

घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

Posted by - March 11, 2021 0
बीते पांच मार्च को गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सठवारा गांव हुई मारपीट में घायल हुए अंजनी द्विवेदी की बुधवार की…
AK Sharma

जिन्हें भगवान राम में श्रद्धा नहीं, वे मथुरा में जाकर ही कुछ कर दें: एके शर्मा

Posted by - February 6, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण…
cm yogi

आपदा मित्रों को होमगार्ड स्वयंसेवकों के रूप में तैनाती देने के लिए जनपदवार कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए: मुख्यमंत्री

Posted by - August 28, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में होमगार्डों के रिक्त पदों पर नए एनरोलमेंट की प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ…
CM Dhami paid tribute to the martyrs of the state movement

सीएम धामी ने राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted by - October 2, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को…