JP-Nadda

बंगाल में बीजेपी का ‘सोनार बांग्ला’ अभियान शुरू

829 0
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने बंगाल में सोनार बांग्ला कैंपेन लॉन्च किया है। इस दौरान नौहाटी में नड्डा(JP Nadda) ने बंकिम चंद्र को श्रद्धांजलि दी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष(JP Nadda) ने कहा कि भाजपा बंगाल के विकास के लिए काम करना चाहती है। बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने के लिए आप सभी के सुझाव चाहिए।

नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी बंगाल में हम मौलिक आवश्यकताओं के लिए जूझ रहे हैं। ये कैसा बंगाल बना दिया गया? विकास की चीजें बंगाल में पहुंच नहीं रही हैं। बंगाल में विकास की चीजों को पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

नड्डा (JP Nadda)  ने सोनार बांग्ला कैंपेन लॉन्च किया

बंगाल में नड्डा(JP Nadda) ने कहा कि आज करीब 40 करोड़ लोगों ने जनधन खाता खोला है। बंगाल में 1.92 करोड़ लोगों ने जनधन खाता खोला है। इन खातों में लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री जी ने 500-500 रुपये की सहायता राशि भेजी है। बंगाल में बीजेपी का सोनार बांग्ला कैंपेन लॉन्च करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाएंग।  बंगाल में अवैध कोल माइनिंग को रोकेंगे। सिंडिकेट के धंधे को भी पूरी तरह से बंद करेंगे। हम बंगाल के लोकल प्रोडक्ट को ग्लोबल मार्केट में पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

CM योगी 2 मार्च को पश्चिम बंगाल के मालदा में करेंगे रैली

जेपी नड्डा ने नारा(JP Nadda) दिया कि बीजेपी की सरकार आने पर हम ‘भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त’ बंगाल बनाएंगे। बंगाल में फिर से बिजनेस को बढ़ावा मिले हमें ऐसा माहौल तैयार करना होगा। जेपी नड्डा(JP Nadda)  ने कहा कि जब मैं स्वास्थ्य मंत्री था तब राज्य से केंद्र को डेंगू को लेकर रिपोर्ट ही नहीं भेजी गई, ममता बनर्जी ने यहां डॉक्टरों को धमकाया हुआ था।

जेपी नड्डा (JP Nadda)  ने कहा कि बंगाल में आयुष्मान भारत योजना को हम लागू करेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ बंगाल के किसानों को नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि ये योजना बंगाल में लागू होगी और पुरानी किश्तें भी यहां के किसानों को मिलेंगी।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा(JP Nadda) ने यहां बीजेपी का सोनार बांग्ला कैंपेन लॉन्च करते हुए कहा कि बंगाल की जनता सोनार बांग्ला बनाने में कैसे योगदान कर सकती है, हम उसे अपने साथ जोड़ना चाहते हैं। इस मिशन में दो करोड़ सुझावों को लिया जाएगा। जेपी नड्डा (JP Nadda)  ने कहा कि हर विधानसभा में 100 सुझाव पेटी रखी जाएंगी, ताकि लोग अपने सुझाव दे सकें।

भारतीय जनता पार्टी के सोनार बांग्ला कैंपेन लॉन्च के दौरान बंगाली एक्ट्रेस पायल सरकार ने भाजपा ज्वाइन की।

Related Post

Trivendra Singh Rawat

हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Posted by - March 15, 2024 0
हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) हरिद्वार संसदीय क्षेत्र (Haridwar Lok Sabha Seat) से भाजपा…
Kalyan

ऋषिकेश में ‘कल्याण’ शताब्दी विशेषांक का विमोचन, शाह और धामी रहे मौजूद

Posted by - January 21, 2026 0
ऋषिकेश | गीता प्रेस द्वारा ऋषिकेश में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ (Kalyan) और ‘आरोग्यांक’ (गुजराती संस्करण) के शताब्दी…
cm yogi

अब प्रदेश में दंगा करने वाले 10 बार सोचते हैं, 10 मार्च बाद फिर से चलेगा बुलडोजर-सीएम

Posted by - January 31, 2022 0
लखनऊ। सपा सरकार ने औरंगज़ेब को धूल चटाने वाले गोकुल जाट का सम्मान नहीं किया। हमारी सरकार ने आगरा के…
Aspirational Development Block

योगी मॉडल से एस्पिरेशनल से इंस्पिरेशनल बन रहे यूपी के विकास खंड

Posted by - January 16, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी लगन से आकांक्षात्मक विकास खंडों (Aspirational Development Block) की…