bjp

MLC Election के लिए बीजेपी जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट

663 0

लखनऊ: विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के बाद अब यूपी में विधान परिषद (UP Legislative Council) के चुनाव होने वाले है, ये चुनाव 36 एमएलसी सीट (MLC Seats) के लिए होंगे। इस चुनाव के लिए 15 से 22 मार्च तक नामांकन दाखिल होगा। खबर आ रही है कि शपथ ग्रहण से पहले ही योगी सरकार (Yogi Government) अपने बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी। भाजपा (BJP) करीब दस सीटों पर सपा सहित अन्य दलों से आए नेताओं को उतारने की तैयारी में जुटी है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी विधान सभा चुनाव में अपने कुछ हारे हुए मंत्रियों को भी मौका दे सकती हैं। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ही परिषद चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : AAP ने मनाया लखनऊ में जश्न, पंजाब के बाद अब UP की बारी

सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और महामंत्री संगठन सुनील बंसल के बीच एक दौर की बैठक हो गई है। पार्टी ने करीब 20 से अधिक सीटों पर ऐसे कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाने की तैयारी की है। हालांकि विधानसभा चुनाव हारे कुछ मंत्री और विधायक भी परिषद चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : जवान पर गोली चलाने वाला खुंखांर आतंकी गिरफ्तार, बारूद बरामद

Related Post

Home Guards

निर्वाचन ड्यूटी पर जाने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को किया जाएगा अग्रिम भुगतान

Posted by - April 19, 2024 0
लखनऊ । लोकसभा चुनावों की तैयारियों के साथ ही उत्तर प्रदेश शासन मतदान से जुड़े कर्मियों का भी पूरा ध्यान रख…
कन्हैया कुमार

लोकसभा चुनाव 2019: कन्हैया के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच झड़प, दिखाए काले झंडे

Posted by - April 22, 2019 0
बेगूसराय। बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे कन्हैया कुमार  के समर्थकों और स्थानीय लोगों बीच झड़प…
SAMRIDH Scheme

समृद्ध योजना: स्टार्टअप हब बनने की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

Posted by - February 10, 2026 0
लखनऊ। केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेटी) की महत्वाकांक्षी “स्टार्टअप एक्सेलेरेटर ऑफ मेटी फॉर प्रोडक्ट इनोवेशन, डेवलपमेंट…