त्रिशक्ति सम्मेलन में सपा –बसपा को लेकर गरजे बीजेपी अध्यक्ष

1475 0

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आयोजित त्रिशक्ति सम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने यूपी में हुए गठबंधन को लेकर सपा-बसपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो कभी एक-दूसरे का चेहरा तक नहीं देखना चाहते थे आज वो बुआ-भतीजा एक साथ हो गए है ।

ये भी पढ़ें :-भागवत ने राम मंदिर पर सरकार को दिया इतने महीने का समय 

आपको बतादें भाजपा अध्यक्ष आज दोपहर साढ़े 12 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचे। जहां से उन्होंने लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने देहरादून के परेड ग्राउंड से हरिद्वार और टिहरी लोकसभा के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित किया और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बजट को लेकर बोली ये बात 

जानकारी के मुताबिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा इसमें कोई शक नहीं है कि भाजपा आम चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों में भाजपा विजयी होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के हर राज्यों में विकास को प्रगति मिली है और इसी का नतीजा है कि देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है साथ ही उन्होंने कहा भाजपा अपने बूथ पर तैनान कार्यकर्ताओं की वजह से चुनाव जीतती है। छोटा कार्यकर्ता पार्टी के साथ काम करता है, पार्टी उसे क्या मौका देती है, उदाहरण मैं हूं। ये भाजपा के अलावा कहीं नहीं है। देश भर की अन्य पार्टियों में अध्यक्ष परंपरागत वंशवाद से आते हैं। भाजपा गरीब चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री बनाती है।बतातें चलें इस सम्मेलन में दोनों संसदीय सीटों से बूथ स्तर के करीब 17 हजार कार्यकर्ता पहुंचे।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने चेन्नई रोड शो में किया प्रतिभाग

Posted by - October 26, 2023 0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी दिसंबर माह में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर गुरुवार को चेन्नई में आयोजित रोड शो…
Mahant Avedyanath

महंत अवेद्यनाथ के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और लोककल्याण सर्वोपरि था

Posted by - September 11, 2024 0
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूज्य गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ (Mahant Avedyanath)  की 12 सितंबर को पुण्यतिथि है। उनका सपना…
Election commission

मद्रास HC की चुनाव आयोग को लताड़, कहा- कोरोना की दूसरी लहर के लिए सिर्फ आप जिम्मेदार

Posted by - April 26, 2021 0
चेन्नई।  देश में कोरोना की महामारी हाहाकार मचा रही है, कोरोना मरीजों के आंकड़े रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।…

‘हम आपके हैं कौन’ के पूरे हुए 25 साल, जश्न‌ में फिर दिखा सलमान और माधुरी का रोमांटिक अंदाज़

Posted by - August 10, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। फ़िल्म ‘हम आपके हैं कौन?’ की रिलीज के 25 साल पूरे होने के जश्न के मौके पर सलमान खान…