NRC

बीजेपी के मंत्री ने असम में NRC ड्राफ्ट को किया खारिज, बोले- इसकी जरूरत नहीं

921 0

गुवाहाटी। असम में बीजेपी सरकार के मंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने एक बार फिर से एनआरसी पर अपना असंतोष जताया है। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान एनआरसी की लिस्‍ट स्‍वीकार करने लायक नहीं है। इसे खारिज किया जाना चाहिए।

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को राज्यसभा कह चुके हैं कि सिटीजन अमेंटमेंट बिल (CAB) के बाद पूरे देश में एनआरसी (NRC) लागू होगा। इसके बाद कोई संदेह नहीं रह जाता। ये डाटा को जारी करने की तारीख पूरे देश के लिए एक ही होगी। इसलिए अब हम ये देख रहे हैं कि इस मामले में अब क्‍या किया जाना चाहिए?

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर असम में एनआरसी ड्राफ्ट आ चुका है। हालांकि इस लिस्‍ट पर बीजेपी के ही नेताओं और मंत्रियों ने असहमति जताई थी। हिमंता बिस्‍वा सरमा ने कहा, हमने केंद्रीय गृहमंत्री से निवेदन किया है कि असम एनआरसी को खारिज किया जाए। उन्होंने कहा कि हमें नेशनल एनआरसी का हिस्‍सा बनाया जाए। हम राज्‍य के एनआरसी कॉर्डिनेटर के तरीकों से बिल्‍कुल संतुष्‍ट नहीं हैं। असम सरकार को एक अकेले व्यक्ति (प्रतीक हजेला) के गलत कामों का खामियाजा उठाना होगा। यह एक अपारदर्शी प्रणाली थी, जिसमें किसी के साथ भी न्‍याय नहीं किया गया।

असम एनआरसी पर हिमंता बिस्‍वा सरमा ने कहा कि अभी ये खत्‍म नहीं हुआ है, लेकिन एक बार नेशनल एनआरसी आ गया तो ये भी खत्‍म हो जाएगा। यही इस एनआरसी का आधार होगा। उन्होंने कहा कि जो भी व्‍यक्‍ति अपना नाम एनआरसी में जुड़वाना चाहेगा, राज्‍य सरकार की उसकी मदद करेगी। इस पर खर्च होने वाली न्‍यायिक फीस का वहन खर्च करने के लिए हम तैयार हैं। हम इसके लिए एक ट्रिब्‍यूनल का गठन कर सकते हैं, जो लोगों के घर तक जाएगा। लोगों को दूर तक जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए कोई फीस भी नहीं देनी होगी।

Related Post

मालदीव दौरे पे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति सोलिह के शपथ समारोह में होंगे शामिल

Posted by - November 17, 2018 0
नई दिल्ली। शनिवार को मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।गौरतलब…
BIMARU State

यूपी ने मिटाया ‘बीमारू राज्य’ का दाग, योगी के नेतृत्व में यूपी ने दुनिया को दिखाया विकास का नया मॉडल

Posted by - January 21, 2026 0
लखनऊ। हर वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाता है। यह दिन केवल प्रदेश के गठन की स्मृति…
President Murmu and PM Modi congratulated Uttarakhand Foundation Day

राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल को बनाया उम्मीदवार

Posted by - June 22, 2022 0
नई दिल्ली: भाजपा (BJP) संसदीय बोर्ड ने मंगलवार को ओडिशा (Odisha) से पार्टी की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति…