JaiRam

पैसे और बाहुबल से बीजेपी ने महाराष्ट्र पर किया कब्जा: जयराम

579 0

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के बाद व नए मुख्यमंत्री बनाये गए एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, कि पार्टी “अनैतिक रूप से” है। भाजपा ने “पैसे और बाहुबल के नग्न प्रदर्शन” से अलोकतांत्रिक और अनैतिक रूप से एक और राज्य अपने कब्जे में कर लिया है।

जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने आरोप लगाया कि राज्यपालों और अध्यक्षों के कार्यालयों और प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो जैसी एजेंसियों का खुले तौर पर दुरुपयोग किया जा रहा है। 2014 से भाजपा का मुख्य ध्यान जनता की सेवा करने के बजाय राज्यों में चुनी हुई सरकारों को गिराने पर रहा है। विधायकों को खरीदना इतना आम हो गया है कि वित्त मंत्री ने आज जब खरीद-फरोख्त पर जीएसटी लगाने का सुझाव दिया तो उन्होंने सच उगल दिया।

नुपुर शर्मा के बयान से देश का माहौल हुआ खराब, टीवी पर जाकर मांगे माफी

उन्होंने आरोप लगाया कि उसी वर्ष, अरुणाचल प्रदेश में, 44 कांग्रेस विधायकों में से 43 को मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में फ्रंट-पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल में शामिल किया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2016 में भी बीजेपी ने इसी तरह उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार गिराई थी। पांच साल के लिए चुनी गई सरकार इंजीनियरिंग दलबदल से चार साल में अल्पमत में आ गई।

नाबालिग किशोरी का बड़ी बहन ने पकड़ा रखा हाथ, 4 प्रेमियों से करवाया गैंगरेप

Related Post

CM Yogi

संस्कृत है विज्ञान की भाषा, प्रदेशभर में फिर से शुरू किये जाएंगे गुरुकुल पद्धति के विद्यालय: योगी

Posted by - October 27, 2024 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से रविवार को प्रदेश के संस्कृत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति…
nirmala sitaraman

वित्त मंत्रालय बोला- केन्द्रीय कर्मचारियों के वेतन में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं

Posted by - May 11, 2020 0
नई दिल्ली। सरकार ने आज स्पष्ट किया कि केन्द्रीय कर्मचारियों के वर्तमान वेतन में किसी तरह की कटौती का कोई…