अखिलेश यादव

फूट डालो और राज करो की नीति अपना रही है बीजेपी सरकार: अखिलेश यादव

1018 0

कानपुर। बाबूपुरवा इलाके में बीते 20 दिसम्बर को सीएए के विरोध में हुई हिंसा में मारे गए तीन युवकों के परिजनों से मिलने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पहुंचे थे । पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीनों मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की चेक सौंपी।

लखनऊ, कानपुर, मेरठ में अधिकारियों की वजह से जान गईं, सबकी मौत पुलिस की गोली लगने से हुई

परिजनों से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये काला कानून है, आने वाले समय में सबको परेशान करेगा। पुलिस ने जानबूझ कर माहौल बिगाड़ा। लखनऊ, कानपुर, मेरठ में अधिकारियों की वजह से जान गईं, सबकी मौत पुलिस की गोली लगने से हुई है।

शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि बलवाइयों की गोली से ही तीनों की मौत हुई।

बता दें कि 20 दिसंबर को शुक्रवार की नमाज के बाद नगर के बाबूपुरवा इलाके में हिंसा हुई थी, जिसमें तीन लोगों (मोहम्मद सैफ, आफताब आलम और रईस खान) की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग घायल हो गए थे। मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि बलवाइयों की गोली से ही तीनों की मौत हुई।

अंग्रेजों की नीति पर है बीजेपी सरकार

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद बोलते हैं कि ठोक दो। जिनकी जान गई वह गरीब लोग थे। कानपुर में भी सभी गरीब लोग मरे। वह आंदोलन में शामिल नहीं थे। पुलिस की गोली से इनकी जान गई है, सरकार इनकी मदद करें। बीजेपी नफरत फैलाना चाहती है। अग्रेजों की तरह ‘फूट डालो और राज करो’ के तर्ज पर काम कर रही है सरकार ने ही गोली चलवाई।

दिल्ली में चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी का समर्थन करेगी सपा 

दिल्ली में चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी का सपा समर्थन करेगी। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अच्छा काम किया है। हम भाजपा को रोकने के लिए अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से बात करने के बाद फैसला लेंगे, लेकिन भाजपा को रोकने की दिशा में फैसला लेंगे। दिल्ली के परिणाम से भाजपा को सबक सीखने को मिलेगा।

Related Post

Dr Dinesh Sharma

लड़के पढ़ें, नहीं तो यूपी में मनाना पड़ेगा पुरुष दिवसः डॉ. दिनेश शर्मा

Posted by - March 12, 2021 0
मेरठ। जिले की चौधरी चरण सिंह विवि के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल आंनदी बेन पटेल ने राजभवन से…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, बोले- वैक्सीन एक्सपोर्ट कर पब्लिसिटी हासिल करना चाहती है केंद्र?

Posted by - April 9, 2021 0
ऩई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों (Corona Cases) और देश के कई राज्यों में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की संख्या…
CM Yogi expressed grief

सीएम योगी ने वैष्णो देवी यात्रा में प्राकृतिक आपदा में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की

Posted by - August 27, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी यात्रा में हुए प्राकृतिक आपदा की चपेट में…
Nawazuddin Siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘घूमकेतु’ जी5 पर 22 मई को होगी रिलीज

Posted by - May 9, 2020 0
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड अभिनेता नवजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘घूमकेतु’ ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। कोरोना…