UP BJP

यूपी पंचायत चुनाव को लेकर BJP ने किया 50 हजार से अधिक ग्राम चौपालें

1085 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने ग्राम पंचायतों (UP Panchayat Elections) में चौपाल का आयोजन शुरू किया है। इसी के तहत 50 हजार ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया गया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक बैठक में अभियान की समीक्षा की।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की 50 हजार ग्राम पंचायतों (UP Panchayat Elections) में चौपाल का आयोजन किया। इन चौपालों में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने योगी और मोदी सरकार के कामकाज के बारे में बताया। जनता के बीच भाजपा के प्रति भरोसा पैदा करने के लिए चर्चा-परिचर्चा की।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को यहां पंचायत टोली के साथ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Elections) को लेकर बैठक की। बैठक में पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की।

हर गांव में कार्यक्रम कर रही भाजपा

राज्य में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Elections) को लेकर भारतीय जनता पार्टी सक्रिय है। भाजपा प्रदेश के सभी 3051 जिला पंचायत वार्डों में बैठक कर चुकी है। जिला पंचायत क्षेत्र में पार्टी का कौन कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव लड़ सकता है, इसके इनपुट एकत्र किए गए हैं। ग्रामसभा स्तर पर भाजपा की बैठक हुई। इन बैठकों के बाद पार्टी ने ग्राम चौपाल करनी शुरू की है। गत 11 मार्च से शुरू हुए अभियान का समापन आज हो रहा है।

19 से 24 मार्च तक अभियान

सरकार और संगठन की ओर से सामूहिक रूप से 19 से 24 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है। 19 को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत ब्लॉक और जिला पंचायत वार्डों में कार्यक्रम होने हैं। इस अभियान के माध्यम से सरकार और संगठन गांव-गांव, युवाओं, महिलाओं और किसानों के बीच जा रहे हैं।

जिला चुनाव संचालन समिति सक्रिय

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव (UP Panchayat Elections) प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि ग्राम चौपाल के माध्यम से 50,000 से अधिक ग्राम पंचायतों में हम लोग पहुंचे हैं। मोदी सरकार और योगी सरकार के कामकाज के बारे में प्रकाशित पत्रक लोगों के बीच पहुंचाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि जिलों में सभी चुनाव संचालन समिति सक्रिय होकर काम तेज करें।

Related Post

सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की मांग, बीजेपी विधायक ने सीएम योगी को लिखा पत्र

Posted by - August 30, 2021 0
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं। ऐसे में इन दिनों कई शहरों के नाम बदलने की चर्चाएं…
school

बच्चों को यूनिफॉर्म के साथ पेन, पेंसिल, कॉपी के लिए भी पैसा देगी योगी सरकार

Posted by - July 27, 2022 0
लखनऊ। अब यूनिफॉर्म के साथ योगी सरकार (Yogi Government) प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को कॉपी, पेंसिल के लिए भी…