DINESH SHARMA

हार का नया रिकॉर्ड बनाएगी अखिलेश-जयंत की जोड़ी : दिनेश शर्मा

1131 0
आगरा। योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा  (Deputy CM Dinesh Sharma) ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की जोड़ी पर उन्होंने चुटकी ली। डिप्टी सीएम  (Deputy CM Dinesh Sharma)ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तंज कसा।

सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा  (Deputy CM Dinesh Sharma) शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे आगरा पहुंचे  उन्होंने सर्किट हाउस में सरकार के 4 साल पूरे होने को लेकर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। दिनेश शर्मा  (Deputy CM Dinesh Sharma) ने लाभार्थियों को चेक और ट्राईसाइकिल वितरित की।

साइकिल यात्रा का स्वागत कर बोले अखिलेश यादव- सीमा लांघ रही है भाजपा सरकार

मीडिया से रूबरू होने पर डिप्टी सीएम (Deputy CM Dinesh Sharma)  ने सपा मुखिया अखिलेश जादव और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की जोड़ी पर चुटकी ली। डिप्टी सीएम (Deputy CM Dinesh Sharma)  ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यह जोड़ी हार का रिकॉर्ड बनाएगी।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तंज कसते हुए कहा कि यूपी के विधानसभा चुनाव में उनका आना इस कहावत की तरह है कि, ‘न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी’।  डॉ. दिनेश शर्मा (Deputy CM Dinesh Sharma) ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। यह निजी विवि होगा, जिसमें वैदिक गणित, वेदों पर शोध, कर्मकांड, गीता और अन्य ग्रन्थों पर शोध किए जाएंगे।

बता दें कि शनिवार को डिप्टी सीएम  (Deputy CM Dinesh Sharma) की जिला योजना की बैठक सर्किट हाउस में हुई। मीडिया से रूबरू होने पर डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा (Deputy CM Dinesh Sharma) ने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्य गिनाए। उन्होंने दावा किया कि चार साल में बेरोजगारी कम हुई है, प्रतिव्यक्ति आय दोगुनी हुई है, बेरोजगारी की दर 4.1 फीसद रह गई है, जो कि 2017 में 17.4 फीसदी थी।

दो लड़के, कहीं नहीं फड़के

हाल ही में मथुरा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की सभा को लेकर सवाल पूछने पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (Deputy CM Dinesh Sharma) ने चुटकी ली। उन्होंने अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की जोड़ी पर तंज कसते हुए कहा कि इससे पहले भी प्रदेश में कांग्रेस और सपा के दो लड़कों की एक जोड़ी बनी थी। मगर, दो लड़के, कहीं नहीं फड़के। इसके बाद सपा- बसपा की जोड़ी बनी। अब तक ये जोड़ियां फेल हुई हैं और ये जोड़ी भी हार का नया रिकॉर्ड बनाएगी।

अबकी बार, पिछला रिकार्ड पार

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा  (Deputy CM Dinesh Sharma) ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमने नारा दिया था कि अबकी बार 300 पार और वह हुआ भी। इस बार हमारा नारा रहेगा, अबकी बार-पिछला रिकार्ड पार। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सूबे में मुख्य विपक्ष के लिए इस बार संघर्ष होगा।

Related Post

Mamta Banergy

ममता के घर तृणमूल कांग्रेस की बैठक आज, जारी हो सकती है उम्मीदवारों की सूची

Posted by - March 5, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC Election)  आज ममता की अगुआई में बड़ी…
मुलायम सिंह यादव पीजीआई में भर्ती

लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पीजीआई के इमरजेंसी में भर्ती

Posted by - November 13, 2019 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (एसजीपीजीआई) में भर्ती हो…

कांग्रेस की महिला मोर्चा अध्यक्ष सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, चिदंबरम बोले- पार्टी को करना होगा मंथन

Posted by - August 16, 2021 0
सत्ता में आने के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुष्मिता देव…
CM Yogi held a meeting regarding development works and law and order.

मुख्यमंत्री ने सभी माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

Posted by - October 9, 2025 0
झांसी। जनपद झांसी के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को कन्वेंशन सेंटर में…