राहुल गांधी

तमिलनाडु में राहुल के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई जाए : भाजपा

711 0

चेन्नई। भाजपा ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को कथित रूप से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए तमिलनाडु में चुनाव प्रचार से रोका जाए। भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी  (Rahul Gandhi) को कथित रूप से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए राज्य में चुनाव प्रचार से रोका जाए। तमिलनाडु में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिये मतदान होना है।

अलीगढ़ के टप्पल में अखिलेश यादव की किसान महापंचायत आज

भाजपा ने आयोग से यह अनुरोध भी किया कि वह युवाओं को एक और स्वतंत्रता संग्राम के लिये उकसाने के लिए गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दे।

बालाकृष्णन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यव्रत साहू को पेश किये गए ज्ञापन में कहा कि शैक्षिक संस्थान में गांधी का चुनाव अभियान आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन है। लिहाजा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिये। उन पर तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने की जरूरत है।

भाजपा की राज्य की चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी वी बालाकृष्णन ने आरोप लगाया कि एक मार्च को कन्याकुमारी जिले के मुलगमूदू में सेंट जोसेफ मैट्रिक हायर सेकेंड्री स्कूल में गांधी का चुनाव कार्यक्रम आयोजित करना आचार संहिता का उल्लंघन है।

 

Related Post

MLAs

विधायकों को अब मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन, दिल्ली विधानसभा में विधेयक हुआ पारित

Posted by - July 4, 2022 0
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार ने सोमवार को विधायकों (MLAs) , मंत्रियों, अध्यक्ष और विपक्ष के नेता (एलओपी)…
JP Nadda

गाजीपुर के सांसद का बस एक काम माफिया को कैसे जेल से छुड़ाएं: नड्डा

Posted by - January 20, 2023 0
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शुक्रवार को आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित…
CM Yogi inaugurated schemes worth rs381 crore in Saharanpur

मां शाकुंभरी का पावन धाम और माता त्रिपुरी बाला सुंदरी का स्थल है सहारनपुर की पहचान: योगी

Posted by - August 4, 2025 0
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को सहारनपुर में ₹381 करोड़ की लागत वाली 15 विकास परियोजनाओं का…