cm yogi

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार आज, जितिन प्रसाद सहित सात मंत्री लेंगे शपथ

521 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज कैबिनेट विस्तार कर सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाम को यूपी की गर्वनर आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर सकते हैं। आज शाम 6 से 7 बजे तक कैबिनेट विस्तार संभव है। राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

7 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

बता दें कि किसान सम्मेलन के बाद यूपी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। 6 से 7 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। जितिन प्रसाद, संगीता बलवंत बिंद, छत्रपाल गंगवार, संजय गौड़, धर्मवीर प्रजापति, पलटूराम और तेजपाल नागर को मंत्री बनाया जा सकता है। बेबी रानी मौर्य और एके शर्मा के नाम पर भी चर्चा हो रही है।

जातीय समीकरण पर बीजेपी की नज़र

गौरतलब है कि यूपी में विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी जातीय समीकरण को साधना चाहती है। मंत्री बनने की रेस में जितिन प्रसाद का नाम आगे है। जितिन प्रसाद को मंत्री बनाकर बीजेपी ब्राह्मणों की नाराजगी को दूर करने की कोशिश कर सकती है। जितिन प्रसाद कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं।

निषाद समाज को खुश करने की कोशिश

गाजीपुर की सदर सीट से विधायक संगीता बलवंत बिंद को भी मंत्री बनाया जा सकता है। इससे बीजेपी निषाद समाज को खुश करने की कोशिश करेगी। दादरी से विधायक तेजपाल नागर गुर्जर समाज से संबंध रखते हैं। उन्हें मंत्री बनाकर गुर्जर समाज को साधने की कोशिश होगी।

माना जा रहा है कि बीजेपी सभी वर्गों के समीकरण को अपने पक्ष में करने में जुटी है। इसीलिए अलग-अलग समुदाय के मंत्री बनाए जा रहे हैं।

 

Related Post

पैंडोरा मामले में आया इमरान खान का नाम, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

Posted by - October 4, 2021 0
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पैंडोरा पेपर्स लीक मामले में अब प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। विपक्ष और पाकिस्तान…
Hyderabad

हैदराबाद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन दिखेगा गुजरात का स्वाद

Posted by - July 3, 2022 0
हैदराबाद: हैदराबाद (Hyderabad) में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन रविवार को गुजरात का एक नया स्वाद…

जन्मदिन पर उठी एके शर्मा को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने की मांग

Posted by - July 12, 2021 0
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने रविवार को दिल्ली स्थित यूपी भवन में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक, पूर्व आईएएस ब्राह्मण शिरोमणि…