गौमूत्र पीकर बीमार पड़ा एक व्यक्ति

गौमूत्र पीकर बीमार पड़ा एक व्यक्ति, कार्यक्रम का आयोजक बीजेपी कार्यकर्ता गिरफ्तार

943 0

कोलकाता। कोलकाता में गौमूत्र पिलाने के कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यकर्ता ने दावा किया था कि गौमूत्र पीने से लोग कोरोना वायरस से सुरक्षित रहेंगे, जो पहले से ही संक्रमित हैं वह ठीक हो जाएगें। बता दें कि गौमूत्र पीने के बाद एक नागरिक स्वयंसेवक बीमार पड़ गया है।

इससे पहले दिल्ली में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से गौमूत्र पार्टी का आयोजन किया था

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से गौमूत्र पार्टी का आयोजन किया गया था। बताया गया था कि करीब 200 लोग इस पार्टी में शामिल हुए और गौमूत्र पिया। इस पार्टी के आयोजकों ने भी कोरोना वायरस को भगाने के लिए पार्टी के आयोजन का दावा किया था और यह भी कहा था कि ऐसी ही पार्टियों का आयोजन वे पूरे देश में करेंगे।

पासपोर्ट-पैनकार्ड केस : आज़म खान और बेटे अब्दुल्ला की जमानत याचिका खारिज

हिंदू महासभा करती रही है गौमूत्र में औषधीय गुण होने का दावा

हिंदू महासभा ने यह भी कहा था कि गौमूत्र में औषधीय गुण होते हैं, हालांकि तमाम डॉक्टर इन दावों को नकारते रहे हैं। दिल्ली में आयोजित गौमूत्र पार्टी के दौरान हिंदू महासभा के प्रमुख चक्रपाणि महाराज ने कोरोना वायरस की तस्वीर के साथ फोटो भी खिंचाई थी।

Related Post

CM Yogi

महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री

Posted by - August 31, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च…
CM Dhami

उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

Posted by - October 3, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड को पहली नवरात्र पर सौगात मिली है। अब शीतकाल में भी राज्यवासियों को निर्बाध बिजली मिलेगी। केंद्रीय पूल…
Uttarakhand Tourism Minister Satpal Maharaj met CM Yogi

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

Posted by - September 10, 2024 0
देहरादून। प्रदेश के लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, पर्यटन, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने उत्तर प्रदेश के…