'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही

बर्थडे स्पेशल : बॉलीवुड की ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही हुईंं 28 साल की

1087 0

मुंबई। देश के लाखों युवा दिलों पर राज करने वाली नोरा फतेही गुरुवार को अपना 28 वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में ‘साकी साकी’ और ‘दिलबर दिलबर’ से पहचान बना चुकी नोरा का जन्म 6 फरवरी, 1992 को हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में साल 2014 में आई फिल्म ‘रोअरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

बॉलीवुड में साल 2014 में आई फिल्म ‘रोअरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन’ से करियर की शुरुआत की

इसके बाद वह साउथ की कई फिल्मों में नजर आई, लेकिन पहचान उन्हें ‘बिग बॉस 9’ का हिस्सा बनने के बाद मिली। इसके बाद 2016 में रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नोरा ने डांस का अपना टैलेंट दिखाया। इस शो में नोरा ने अपनी खूबसूरत अदाओं और डांस से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मी हस्तियों का ध्यान भी आकर्षित किया। इसके बाद नोरा को कई म्यूजिक एल्बम और फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।

आम लोगों को झटका : RBI की रेपो दर यथावत, GDP पर जताया ये अनुमान 

नोरा फतेही को सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के ‘दिलबर’ गाने से मिली

नोरा फतेही हिंदी के अलावा मलयालम और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय की है। नोरा कई फिल्मों क्रेजी कुक्कड़ फैमिली, टेम्पर, मिस्टरएक्स, डबल बैरल, बाहुबली: द बिगिनिंग, शेर, लोफर, रॉकी हैंडसम, सत्यमेव जयते, स्ट्रीट डांसर, कयाकमुल कोजुनि, भारत, स्ट्रीट डांसर3डी में नजर आई है। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के ‘दिलबर’ गाने से मिली।

हालिया रिलीज फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में उन पर फिल्माया ‘गर्मी’ गाना भी दर्शकों को काफी पसंद आया

फिल्म के इस गाने में नोरा ने अपनी डांस मूव्स से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। इसके बाद नोरा कई फिल्मों में आइटम नंबर करती नजर आई। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में उन पर फिल्माया ‘गर्मी’ गाना भी दर्शकों को काफी पसंद आया। नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वह आये दिन अपनी डांसिंग वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती है। नोरा जल्द ही फिल्म ‘बागी 3’ में आइटम नंबर में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म ‘भुज द प्राइड’ में भी अभिनय करती नजर आयेंगी।

Related Post

अनन्या पांडेय व सोनाक्षी सिन्हा

‘फर्स्ट क्लास’ सॉन्ग पर अनन्या पांडेय व सोनाक्षी सिन्हा का देखें जोरदार डांस Video

Posted by - April 19, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार चंकी पांडेय की बिटिया अनन्या पांडेय ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने…
मलंग

‘मलंग’ के इस नए गाने में दिशा और आदित्य की दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री

Posted by - January 16, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म मलंग का टाइटल ट्रैक गुुरुवार को रिलीज कर दिया…
Kangana Ranaut

ट्विटर के सीईओ पर भड़की कंगना रनौत, बोलीं- ‘जीना दुश्वार करके रहूंगी’

Posted by - January 20, 2021 0
मुंबई। बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप बंद कर दिया गया है। कंगना ने…

फूट-फूट कर रोते हुए बोलीं राखी सावंत, मेरी हालत पर जरा भी तरस नहीं आता

Posted by - September 23, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने शादी के बाद से कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं जिससे…