Bigg Boss 14: शो में होगी ‘डिस्को नाइट’, जब ये फेमस सेलेब्रिटी मचाएँगे धमाल!

1168 0

मनोरंजन डेस्क.   बिग बॉस का कल का एपिसोड बहुत ही धमाकेदार होने वाला है. कलर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्रोमो शेयर किया है. जिसमे देखने को मिल रहा है कि बिग बॉस के घर में डिस्को नाइट होने वाली है जिसमे नीति मोहन, डीजे चेतस, शान, अनु मलिक और सचिन संघवी जैसे बड़े सितारे और मशहूर सिंगर्स की एंट्री होने वाली है. अब आपको इसका अंदाजा तो लग ही गया होगा की कल का एपिसोड बिग बॉस के फैन्स के लिए कितना रोमांचक होने वाला है.

Bigg Boss 14: गुस्से में आपा खो बैठे अली गोनी, बिग बॉस को दी धमकी

बिग बॉस ने इन्स्टा पर शो के अपकमिंग प्रोमो प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘आपके चहीते सितारों के साथ बिग बॉस के घरवाले मनाएंगे डिस्को नाइट.’

 

View this post on Instagram

 

Aapke chaheete sitaaro ke saath #BB14 ke gharwalein manayenge, #BBDiscoNight! Watch on 11th November at 10:30 PM. Catch #BiggBoss14 before TV on @VootSelect. #BiggBoss2020 #BB14 @beingsalmankhan @djchetas @anumalikmusic @neetimohan18 @singer_shaan @soulfulsachin @plaympl @daburdantrakshak @tresemmeindia @lotus_herbals

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

बुधवार, 11 नवंबर को आने वाले एपिसोड में नीति मोहन, अनु मलिक, शान और जोड़ी सचिन-जिगर के सचिन जैसे नामी सिंगर्स अपनी आवाज का तड़का लगाएंगे। वहीं घरवालों को अपनी बीट्स पर नचाने के लिए मशहूर डीजे चेतस भी घर में एंट्री लेंगे। ये सभी नामी सितारे शो में कुछ दिन के लिए आएंगे और कैप्टेंसी टास्क का हिस्सा होंगे। सभी मिलकर घर में ‘बीबी डिस्को नाइट’ करेंगे।

इस शो को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। बिग बॉस के घर के सभी सदस्य भी दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस शो को शुरू हुए एक महीने से अधिक समय हो गया। इस बीच इस शो के कंटेस्टेंट के बीच कई बार विवाद कि भी खबरें आयीं। कई ट्वीट एंड टर्न्स  भी आये।

सोमवार के एप‍िसोड में बिग बॉस के घर में ‘बीबी की अदालत’ लगी थी। इस पैनल में फराह खान जज बनीं थी। शो में कंटेस्टेंट्स ने सभी सवालों के जवाब दिए। लेकिन फैंस को फराह खान बायस्ड लगीं। फैंस का मानना है कि फराह खान ने एजाज का काफी बचाव किया और उनके लिए घरवालों को फटकार भी लगाई।

Related Post

शाहरुख खान के नाम पर स्कॉलरशिप

शाहरुख खान के नाम पर शुरू स्कॉलरशिप पाने वाली, ये हैं पहली भारतीय महिला

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। केरल की गोपिका कोट्टनथारायिल मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के नाम पर पर रखी गई। ला ट्रोब यूनिवर्सिटी पीएचडी…

सिंगर सेंसेशन ‘आदित्य नारायण’ सुपरनोवा प्रोजेक्ट सीज़न 2 के प्रतिभागियों के मेंटॉर

Posted by - October 2, 2019 0
संगीत प्रेमी और गायकों के लिए, स्टारमेकर ऐप ने आनलाईन टैलंट हंट “सुपरनोवा प्रोजेक्ट” लॉन्च किया। “सुपरनोवा प्रोजेक्ट” यह एक…
तापसी पन्नू

‘थप्पड़’ के सटीक शॉट के लिए तापसी पन्नू को जानें कितने खाने पड़े थे चांटे?

Posted by - February 8, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का कहना है कि ‘थप्पड़’ की शूटिंग की कुछ यादें मीडिया से शेयर की हैं।…
Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत

Posted by - September 26, 2022 0
नई दिल्ली/मुंबई। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट…