बिग बॉस 13

बिग बॉस 13: सिद्धार्थ शुक्ला की जीत के पीछे गर्लफ्रेंड का हाथ, यूजर्स ने किया ट्रोल

1086 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘बिग बॉस 13’ के खत्म होने के बाद इसका फिनाले 15 फरवरी को हो गया हैं। लेकिन शो की चर्चा अभी तक सुर्खियों में बना हुआ है। इस ‘बिग बॉस 13’ शो के फिनाले में शुरुआत से ही सभी कंटेस्टेंट्स से आगे ही चल रहे सिद्धार्थ शुक्ला विनर रहे हैं। चूकिं सिद्धार्थ शुक्ला शुरुआत से ही सभी कंटेस्टेंट्स से आगे चलते थे इसी कारण उनका जीतना शुरुआत से ही तय माना जा रहा था।

वहीं सोशल मीडिया पर शो के बायस्ड होने का आरोप भी खूब लगा। ऐसे में सिद्धार्थ के जीतने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शो की कंटेंट हेड मनीषा शर्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। शो के बीच ही ये बात सामने आई कि कलर्स टेलीविजन की क्रिएटिव कंटेंट हेड मनीषा शर्मा सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड हैं। इसके बाद से ये बातें और भी ज्यादा तेज हो गईं। वहीं सिद्धार्थ के शो जीतने के बाद अब उनकी कथित गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

ट्विटर यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि सिद्धार्थ शो मनीषा शर्मा की वजह से जीते हैं। जबकि वो जीत के लिए सही दावेदार नहीं थे। ट्विटर यूजर्स ने कलर्स के कई पोस्ट पर कमेंट करते हुए ये बात कही है। साथ ही इन सभी ट्वीट्स में #ManishaSharma लिखा हुआ है। एक यूजर ने लिखा है, ‘सबसे ज्यादा बायस्ड शो’। वहीं इसी तरह और भी कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए #ManishaSharma लिखा है।

शो के दौरान ये बात भी सामने आई थी कि बिग बॉस की कंटेंट टीम सलमान खान को सिद्धार्थ शुक्ला की क्लास नहीं लगाने देती। हालांकि, इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। ये केवल मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ही बताया जा रहा है। शो के दौरान मनीषा शर्मा का नाम बीच में तब आया जब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं गौहर खान ने एक ट्वीट किया।

मंच से गिरे लोग और लड़की का डांस रहा जारी, Viral Video पर लोगों का देखें रिएक्शन 

गौहर ने ट्वीट में लिखा था, ‘सिद्धार्थ शुक्ला ने बहुत गंदा बोला है। अच्छा मौका है अपना पक्ष रखने के लिए, सिर्फ एक ही इंसान बोलता है। ये बिग बॉस नहीं सिद्धार्थ शुक्ला शो है।’ गौहर के इस ट्वीट को वायाकॉम 18 के एक्स सीओ राज नायक ने रिट्वीट करते हुए मनीषा शर्मा को टैग किया था, हालांकि कुछ देर बाद ही उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

Related Post

rahul-gandhi

राहुल ने कहा-अगर मैं PM होता तो फोकस रोजगार पर रहता, विकास दर को देता कम तवज्जो

Posted by - April 3, 2021 0
ऩई दिल्ली। अमेरिका के हार्वर्ड केनेडी स्कूल के एंबेसडर निकोलस बर्न्स के साथ बातचीत में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल…
फिल्म शाबाश मिट्ठू

फिल्म शाबाश मिट्ठू का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमा घरों में होगी रिलीज

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की जिंदगी पर बन रही फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ का फर्स्ट…
झारखंड चुनाव

झारखंड चुनाव: दूसरे चरण में 20 सीटों पर 63 फीसदी, बहरागोड़ा में 75 फीसदी वोटिंग

Posted by - December 7, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया है। दूसरे चरण में 20 सीटों…