Lucknow University

लखनऊ विश्वविद्यालय में बड़ी धांधली, लॉ का पेपर आउट होने से मचा हंगामा

1038 0

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। हिन्द कालेज की चेयरपर्सन डॉक्टर ऋचा जोकि विश्वविद्यालय से लॉ कर रही हैं। वह लॉ में सेकेंड ईयर की छात्रा हैं। डॉक्टर ऋचा की कॉल आडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह बहुत साफ तरीके से प्रशासन के लोगों का नाम लेकर उनसे पेपर में आने वाले सवालों के बारे में पूछ रही हैं। इसके अगले दिन की कॉल आडियो में वह प्रश्न सही सही बताने के लिए धन्यवाद भी दे रही हैं।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) प्रशासन के इस तरह कामों में संलिप्त होने की कड़ा विरोध किया है। गौरतलब है कि आडियो में डॉक्टर ऋचा आर. के.सिंह, नन्दकिशोर (लॉ डिपार्टमेंट), कुलपति सबका नाम ले रही हैं। इस तरह के फर्जीवाड़े ये प्रदर्शित करते हैं कि किस तरह हमारी शिक्षा व्यवस्था रसूखदारों के लिए चुटकी का खेल बन गयी है। एक ओर तो गरीबों को शिक्षा से बाहर किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर डॉक्टर ऋचा जैसे लोग अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग करके इस तरह के बड़े फर्जीवाड़े लर रहे हैं। जब चाहे तब डॉक्टर ऋचा जैसे लोग डिग्री खरीद सकते हैं, पेपर लीक करा सकते हैं। तथा इसपर हमारा प्रशासन उनका साथ देता रहता है। अभी हाल ही में सीटेट का भी पेपर आउट हुए था।

आइसा ऐसे हर तरह के पेपर लीक का विरोध करता है जो कि अमीरों के हक़ में शिक्षा व्यवस्था का मज़ाक बनाता है। इस पूरी घटना से लखनऊ विश्विद्यालय प्रशासन के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार का खुलासा हो गया है। हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो। इस कांड में संलिप्त सभी लोग तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें और डॉक्टर ऋचा पर भी विधि सम्मत कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए।

इस मामले अखिल भारती विद्यार्थी परिषद ने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो तथा इस कांड में संलिप्त सभी लोग तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। इसके अलावा दोषियों पर विधि सम्मत जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

 

Related Post

उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र सीएम के उद्धव ठाकरे सात मार्च को अयोध्या पहुंचकर प्रभु राम का करेंगे दर्शन

Posted by - January 25, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सात मार्च को भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। इसकी…
Bangladesh Attack in Temple

PM मोदी का दौरा खत्म होते ही बांग्लादेश के मंदिरों और ट्रेनों पर हमला, हिंसक प्रदर्शन में 10 की मौत

Posted by - March 28, 2021 0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की यात्रा खत्म होने के बाद ही बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर…
CM Yogi visited and worshipped Kashi Vishwanath and Kaal Bhairav

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने किया षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन

Posted by - August 29, 2025 0
वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार शाम दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। दौरे के…