बड़ी खुशखबरीः मुंबई में 28 अक्टूबर से चलेंगी सभी लोकल ट्रेनें

709 0

मुंबई। मुंबई वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुंबई में 28 अक्टूबर से अब पहले की तरह ही सभी लोकल ट्रेनें चलने जा रही हैं। आपको बता दें कि, ये ट्रेनें कोरोना संक्रमण के कारण रोक दी गईं थीं। देश में तेजी से चल रहे कोरोना के टीकाकरण और घट रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए, अब सभी ट्रेनों को पहले की तरफ पूरी क्षमता के साथ चलाने का फैसला किया गया है। यात्रियों को कोरोना के SOP के अनुसार यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

वहीं, मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने ये जानकार दी है कि, 28 अक्टूबर से सभी लोकल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल, उपनगरीय मार्ग पर 95.70 फीसद लोकल ट्रेनें ही चल रही हैं, लेकिन 28 अक्टूबर के बाद 100 फीसदी ट्रेनें फिर से चलने लगेंगी। जो प्रति दिन लगभग 1,300 ट्रेन सेवाएं है।

दरअसल, इससे पहले अगस्त महीने में उन लोगों को मुंबई लोकल की यात्रा करने की अनुमति दी गई थी जिन्होंने कोविड -19 वैक्सीन की अपनी दूसरी खुराक के बाद से 14 दिनों का अंतराल पूरा कर लिया था। उन्हें स्मार्टफोन, वार्ड कार्यालयों और उपनगरीय रेलवे स्टेशनों से सर्टिफिकेट मिलने के बाद लोकल ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति दी गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई में अब कुल 3,141 लोकल ट्रेन चलेंगी। जिसमें मध्‍य रेलवे की 1774 तो पश्चिमी रेलवे की 1,367 लोकल ट्रेनें शामिल होंगी। इस समय मध्‍य रेलवे की 1,702 तो पश्चिमी रेलवे की 1304 लोकल ट्रेनें चल रही हैं। इसका मतलब है कि अब 72 ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी गई है।

Related Post

जल्द पतंजलि का प्रचार करते दिखेंगे नामी-गिरामी क्रिकेटर और एक्टर-रामदेव ने लिया फैसला

Posted by - July 17, 2021 0
बाबा रामदेव ने 2006 में पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना की थी, पतंजलि के उत्पादों का प्रचार रामदेव खुद ही करते…
मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम

लखनऊ के सरकारी स्कूलों का होगा काया-कल्प, मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम ने की बैठक

Posted by - November 27, 2019 0
लखनऊ। मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम की अध्यक्षता में लखनऊ के सरकारी स्कूलों का काया-कल्प के लिए बुधवार को बैठक हुई। बैठक…
चिन्मयानंद मामले

चिन्मयानंद मामले में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत

Posted by - December 4, 2019 0
प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को स्वामी चिन्मयानंद को ब्लैकमेल करने की आरोपित रेप पीड़ित विधि छात्रा को जमानत…
CM Dhami

सीएम धामी ने ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग के दौरान बनाया चौलाई से तैयार महाप्रसाद

Posted by - January 28, 2024 0
देहरादून: शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…