Auto company

ऑटो कंपनी में हुआ बड़ा धमाका, दो कर्मचारियों की गई जान

546 0

रोहतक: हरियाणा के जिला रोहतक से एक बड़ी खबर सामने आई है की आईएमटी स्थित एक ऑटो कपंनी (Auto company) में बड़ा धमाका हुआ है। धमाका इतना तेज था कि इसमें कंपनी के तीन कर्मचारी चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। तीनों को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया लेकिन उनमे से दो कर्मचारियों की जान चली गई है। 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दो कर्मचारियों की जान चली गई है।

वहीं, कुछ अन्य कर्मचारी घायल भी बताये जा रहे हैं| जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना पाकर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई थी। इधर, इस हादसे में कंपनी के जिन कर्मचारियों की जान गई है उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले रमेश व बिजेंद्र के रूप में हुई है।

किसी के छोटे बच्चे हो गए अनाथ

बताया जाता है कि, मृतक बिजेंद्र चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था, बिजेंद्र की मौत का समाचार पहुंचते ही घर-परिवार में मातम छा गया है। वहीं, मृतक रमेश शादीशुदा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं, घर में रमेश ही अकेला कमाने वाला था। रमेश के जाने से उसका घर-परिवार और बच्चे अब अनाथ हो गए।

Covid-19 के मामलो में बढ़ोतरी, 24 घंटे में 16 हजार से अधिक मामले

हादसे के पीछे कहीं लापरवाही

बतादें कि, ऑटो कपंनी में गाड़ियों के पार्ट्स बनते हैं, बड़ी-बड़ी मशीनों पर काम किया जाता है। इस बीच जरा सी भी चूक होने से खतरा बन जाता है। कई बार देखने में आता है कि कंपनी में इस प्रकार का काम कर रहे वर्करों के लिए सुरक्षा उपकरण नहीं होते हैं। ऐसे में जब हादसा होता है तो जनि क्षति हो जाती है।

Related Post

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद

Ayodhya Verdict: कल्बे जवाद बोले-विनम्रतापूर्वक करते हैं स्वीकार SC का फैसला

Posted by - November 9, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने पूरे देश को प्रभावित किया है। इसी बीच शिया धर्मगुरु…
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों नवम्बर तक मिलेगा मुफ्त अनाज : पीएम मोदी

Posted by - June 30, 2020 0
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के संबोधन में कोरोना महामारी के कारण चौतरफा मार झेल…
martyr Captain Deepak Singh

आतंकी मुठभेड़ में बलिदानी कैप्टन दीपक सिंह का शव पहुंचा देहरादून, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - August 15, 2024 0
देहरादून। कश्मीर के डोडा जिले के अस्सर में बुधवार को हुई भीषण मुठभेड़ में बलिदान कैप्टन दीपक सिंह (Captain Deepak…