CM Dhami

सीएम धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

319 0

देहारादून। प्रदेश में गरीब एवं बेसहारा लोगों को शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। सभी डीएम से कहा गया कि इस धनराशि का उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, निशुल्क कंबल वितरण, रैनबसेरों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित जैसे कार्यों के लिए किया जाएगा।

इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले मंगलवार को देर सायं देहरादून शहर के कई क्षेत्रों का भ्रमण कर आईएसबीटी के समीप स्थित मलिन बस्ती में रह रहे लोगों का हालचाल जाना था।

इस दौरान उन्होंने लोगों को कंबल आदि वितरित किए। इस मौके पर सीएम (CM Dhami) ने सभी डीएम एवं नगर आयुक्तों को बेसहारा एवं बेघर लोगों को सर्दी से बचाव की कारगर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

विजयदिवस पर शहीद नायकों को किया गया याद, मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने तहसील एवं ब्लाक स्तर पर यह व्यवस्था बनाने को कहा था। इसके लिए सभी एसडीएम को जिम्मेदारी दिए जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए थे।

अब सचिव आपदा प्रबंधन की ओर से राज्य आपदा मोचन निधि मद के रिस्पॉन्स और रिलीफ मद से एक करोड़ 35 लाख की धनराशि सभी जिलाधिकारियों को स्वीकृत की गई है। इसमें पौड़ी को 15 लाख और अन्य जिलों को 10-10 लाख की धनराशि दी गई है।

Related Post

BJP

हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू

Posted by - July 2, 2022 0
हैदराबाद: हैदराबाद (Hyderabad) में बीजेपी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं और प्रधान मंत्री…
कोरोना का कहर

कोविड-19 : महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात टॉप थ्री राज्य, जानें अपने सूबे का हाल

Posted by - May 19, 2020 0
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोविड-19 महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में काफी तेजी से फैल रहा है। इन तीनों राज्यों में…
UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता

UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए अमेरिका का समर्थन करेगा

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए संयुक्त…
CM Dhami

सीएम धामी ने पत्रकारों का बीमा शुरू करने का दिया आश्वासन

Posted by - May 19, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तरांचल प्रेस क्लब की अर्द्धवार्षिक स्मारिका/डायरेक्टरी…
Chardham yatra

चारधाम यात्रा में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, अब तक 35.57 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे धाम

Posted by - September 20, 2024 0
बदरीनाथ/केदारनाथ धाम। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में फिर से एक बार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। अब तक चारधाम…