भाजपा को वोट देकर पछता रहा है ब्राह्मण – मायावती

528 0

यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने पत्रकारों के सवालों का खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा- पिछले चुनाव में ब्राह्मण भाजपा के बहकावे में आ गए थे लेकिन अब पछता रहे हैं, इस चुनाव में उन्हें फिर से बसपा के साथ आ जाना चाहिए।

उन्होंने कहा- पिछले चुनाव में भाजपा ने दलितों को भी अपने पाले में करने की कोशिश की लेकिन दलित उनके बहकावे में नहीं आए। किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा- भाजपा सरकार को किसानों की भावनाओं को समझना चाहिए, हम किसानों के मुद्दे को मानसून सत्र में उठाएंगे। बसपा ने २३ जुलाई से प्रदेश में ब्राह्मण सम्मेलन करने का ऐलान किया है, पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा अयोध्या से इसकी शुरुआत करेंगे।

अब समय आ गया है कि ब्राह्मण फिर से बसपा के साथ जुड़ जाएं क्योंकि 2007 के चुनाव में ब्राह्मण बसपा के साथ जुड़े थे और प्रदेश में बसपा की सरकार बन गई थी। बसपा ने भी ब्राह्मणों के हितों का पूरा ध्यान रखा था।

यूपी विधानसभा चुनाव के समर में उतरी मायावती, 23 जुलाई से ब्राह्मण सम्मेलन करेंगी बसपा

उन्होंने कहा कि तमाम हथकंडे अपनाकर भाजपा ने पिछले चुनाव में ब्राह्मणों को अपने पक्ष में कर लिया और ब्राह्मण भी उनके बहकावे में आ गए तथा उन्हें एक तरफा वोट किया। सरकार बना दी पर अब ब्राह्मण पछता रहे हैं क्योंकि यह सब जानते हैं कि ब्राह्मणों पर इस सरकार में कितनी ज्यादती हुई है।

Related Post

Government

सरकार यूपी में युवाओं को बांट चुकी 2.45 लाख से अधिक स्मार्टफोन और टैबलेट

Posted by - April 1, 2022 0
लखनऊ: राज्य सरकार ने यूपी के युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट से लैस किया है। डिजिटल गैजेट्स देकर पूरी दुनिया…
CM Yogi

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में आज देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा है उत्तर प्रदेश: योगी

Posted by - November 1, 2023 0
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश का नौजवान अपने आप को यूपी…
CM Yogi

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा के चरणों में झुकाया शीश

Posted by - November 27, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को देव दीपावली पर तीनों लोक से न्यारी काशी पहुंचे। गंगा…
Tej Pratap

नहीं मिली दो सीटें तो अपना मोर्चा बनाकर 20 सीटों पर उतारूंगा अपने उम्मीदवार – तेज प्रताप

Posted by - April 1, 2019 0
पटना। पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने खुलकर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत कर…