भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट को धोखा देकर राम मंदिर पर फैसला करवाया था – असदुद्दीन ओवैसी

905 0

यूपी में विधानसभा चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा अयोध्या का राम मंदिर बना हुआ है, भाजपा जहां उसे अपनी उपलब्धि बताती है वहीं ओवैसी उसे धोखा बताते हैं। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से राम मंदिर पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- जब तक जिंदा हूं नस्लों को बताऊंगा कि धोखे से मस्जिद शहीद की गई। इसपर यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा सुप्रीम कोर्ट को कोई धोखा नहीं दिया गया, वह रामलला का जन्मस्थान था वहां मंदिर ही बनेगा।

इसी डिबेट में ओवैसी ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर निशाना साधते हुए कहा- ओबीसी कोटा में मंत्री बनने की हरसत उनकी अधूरी ही रह गई। ओवैसी ने भाजपा पर जाति की राजनीति करने का आरोप लगाया, उन्होंने अखिलेश यादव पर भी सपा से मिले होने का आरोप लगाया है।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकार अंजना ओम कश्यप ने ओवैसी से पूछा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है और पर्यटक भी जा रहे, तो आप भगवान श्रीराम का दर्शन करने जाएँगे? इस सवाल पर ओवैसी ने कहा, “इस बारे में खुलकर कहता रहा हूँ और आज भी कह रहा हूँ कि जब तक हम जिंदा रहेंगे, हमारी नस्लों को हम बताते रहेंगे कि आजाद भारत में सुप्रीम कोर्ट को धोखा देकर बाबरी मस्जिद को बीजेपी ने शहीद किया था।”

खुद को मुसलमानों का सबसे बड़ा हितैषी बताने वाले ओवैसी ने सवालिया लहजे में कहा, “बीजेपी वहाँ मस्जिद शहीद नहीं करती तो क्या ये आज का फैसला आता?” उन्होंने कहा, “वो मेरी मस्जिद थी, है और हमेशा रहेगी।”

राजनीति में धर्म, अखिलेश ने खुद को बताया भाजपा वालों से बड़ा हिन्दू

इस पर भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अयोध्या में रामलला का जन्मस्थान था और कोई कब्जा करेगा तब भी रहेगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को धोखा देने की बात सिर्फ ओवैसी ही कह सकते हैं। भारत का कोई दूसरा नागरिका ऐसा नहीं कहेगा।

Related Post

Gyanvapi

ज्ञानवापी में पूजा करने को लेकर अड़े अविमुक्तेश्वरानंद, मठ में हुए नजरबंद

Posted by - June 4, 2022 0
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) परिसर में कथित तौर पर शिवलिंग की पूजा-अर्चना करने की घोषणा के बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद…
CM Yogi

सीएम योगी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले- खुद को तकनीकी दौर पर करें अपडेट

Posted by - September 5, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। उनकी भूमिका काफी उल्लेखनीय है। यही…
CM Yogi

बंगाल के दिल में काबा-मदीना नहीं, मां काली-मां दुर्गा हैं: योगी आदित्यनाथ

Posted by - April 27, 2026 0
उत्तर 24 परगना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन राजारहाट…
Yogi

यूपी बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित करेगी योगी सरकार

Posted by - April 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उनके…