भाजपा मनाएगी अन्‍न महोत्‍सव, UP के 80 हजार राशन विक्रेताओं से संवाद करेंगे PM

864 0

भारतीय जनता पार्टी अगले माह, 5 अगस्त को अन्न महोत्सव मनाएगी। यूपी के के 80 हज़ार राशन विक्रेताओं से पीएम वीसी के ज़रिए संवाद करेंगे। केंद्र में नवनियुक्त यूपी के मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे और जनता के बीच जाकर आशीर्वाद मांगेंगे।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवनियुक्त मंत्रियों को इस बारे में निर्देश दिए हैं। जन आशीर्वाद यात्रा चार से पांच जिलों तक जाएगी और इसके अंतर्गत 300-400 किमी तक का क्षेत्र कवर होगा।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवनियुक्त मंत्रियों को इस बारे में निर्देश दिए हैं.हर मंत्री तीन से चार संसदीय क्षेत्र कवर करेगा। जन आशीर्वाद यात्रा चार से पांच जिलों तक जाएगी और इसके अंतर्गत 300-400 किमी तक का क्षेत्र कवर होगा।  यह यात्राएं 15 अगस्त के बाद निकाली जाएंगी।  इनमें केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार होगा।

नए-पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने का निर्देश के साथ ही यह भी कहा गया है कि इस दौरान कोरोना संबंधित प्रोटोकॉल का पालन हो। गौरतलब है कि आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्‍य यूपी में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।  हाल के नए कैबिनेट विस्‍तार में इस राज्‍य से सबसे अधिक सात मंत्री बनाए गए हैं।

लोकसभा की कार्यवाही बाधित होने पर बरसे स्‍पीकर, सांसदों को मर्यादा में रहने की दी चेतावनी

बीजेपी ने अपने सांसदों को वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने और इन सेंटरों की व्यवस्था का मुआयना करके लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लेने को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम करने को कहा है। केंद्र में नवनियुक्त यूपी के मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे और प्रदेशभर में जनता के बीच जाकर आशीर्वाद मांगेंगे।

Related Post

G-20

G-20: बीज उत्पादन के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की सराहना

Posted by - April 18, 2023 0
वाराणसी। तीन दिवसीय G-20 के कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों (एमएसीएस) की दूसरे दिन मंगलवार की बैठक में सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एंड फूड…
Gita Press

पीएम मोदी करेंगे श्री शिव महापुराण के विशिष्ट अंक का विमोचन

Posted by - July 5, 2023 0
गोरखपुर। सनातन संस्कृति की पौराणिकता व ऐतिहासिकता को साहित्य के माध्यम से संरक्षित, संवर्धित करने वाली विश्व प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था…
CM Yogi

प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाएः मुख्यमंत्री

Posted by - September 23, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रियाओं के संबंध में बैठक की। इसमें…
अमित शाह

कश्मीर में हालात सामान्य, प्रशासन नेताओं की रिहाई पर लेगा निर्णय : अमित शाह

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर घाटी में स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि…