Liquor

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्देशों को हो रहा पालन, ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

302 0

लखनऊ : लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Elections) को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग (Election Commission) की तरफ से निरंतर कार्रवाई की जा रही है। आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है। प्रवर्तन एजेंसियों, उड़नदस्तों की ओर से अवैध शराब (Liquor) , नकदी की जब्ती संबंधी कार्रवाई निरंतर जारी है। इसके तहत 1 मार्च से 28 अप्रैल तक कुल 32977.30 लाख रुपये की शराब (Liquor) , ड्रग्स, बहुमूल्य धातुएं व नकदी जब्त की गई हैl सिर्फ 28 अप्रैल की ही बात करें तो प्रदेश में 182.07 लाख रुपये की शराब, ड्रग्स व नकदी पकड़ी गई।

निष्पक्ष मतदान के लिए निरंतर हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। ऐसे में आबकारी, आयकर, पुलिस, नारकोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से पहली मार्च से 28 अप्रैल तक कुल 32977.30 लाख रुपये की शराब (Liquor) , ड्रग्स, बहुमूल्य धातुएं व नकदी आदि जब्त की गई हैl इसमें 3211.02 लाख रुपये नकद, 4583.70 लाख रुपये की शराब, 21850.88 लाख रुपये की ड्रग्स, 2175.30 लाख रुपये कीमत की बहुमूल्य धातुएं एवं 1156.39 लाख रुपये की अन्य सामग्री जब्त की गई।

28 अप्रैल को 182.07 लाख रुपये के सामान जब्त

आबकारी, आयकर, पुलिस, नारकोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 28 अप्रैल को कुल 182.07 लाख रुपये कीमत की शराब (Liquor) , ड्रग्स व नकदी जब्त की गई। इसमें 4.39 लाख रुपये नकद, 51.58 लाख रुपये की 18989.75 लीटर शराब, 112.38 लाख रुपये की 441702.58 ग्राम ड्रग्स व 13.72 लाख रुपये कीमत की 5916 ग्राम बहुमूल्य धातुएं जब्त की गईं।

यहां हुई कार्रवाई

28 अप्रैल को प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अनुमानित 90.42 लाख रुपये की 361700 ग्राम (361.70 किलोग्राम) ड्रग्स तथा आगरा दक्षिण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13.71 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 5916 ग्राम ड्रग्स पकड़ी गई।

Related Post

Diabetic Retinopathy Treatment Center

डायबिटिक मरीजों के लिए योगी सरकार स्थापित करेगी रेटिनोपैथी ट्रीटमेंट सेंटर

Posted by - May 5, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश में जल्‍द ही योगी सरकार डायबिटिक रेटिनोपैथी ट्रीटमेंट सेंटर (Diabetic Retinopathy Treatment Center ) की स्‍थापना करने जा रही…
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Posted by - March 30, 2021 0
विभूतिखण्ड क्षेत्र में विराजखण्ड स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में सोमवार सुबह तकरीबन 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार  जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास से निकले। झाड़ियों के पास महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभूतिखण्ड पुलिस पहुंची। आस पड़ोस के लोगों की मदद से महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। शिनाख़्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। इसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। वहीं, प्रयत्क्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो शहरी और ग्रामीण इलाकों समेत आस पड़ोस के जनपदों के थानों में भेजी गई है। हाल में थाना क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत उनके परिवारीजनों को सूचना दी जा रही।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं,72 घण्टे तक शव को मच्युर्री में रखा जाएगा। शिनाख्त न होने पर 72 घण्टे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस उनका अंतिम संस्कार कराएगी।…