भद्दी टिप्पणियों का महिला कांस्टेबल के विरोध पर मनचले ने रॉड से चेहरे पर किया हमला!

616 0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामले सामने आया है, मनचलों को वर्दी का भी भय नहीं है। लखनऊ में रविवार शाम को महिला कॉन्‍स्टेबल अलीगंज इलाके में गश्त कर रही थी, तभी युवक ने उसे देखा और उस पर अभद्र टिप्पणी की। इससे नाराज महिला कॉन्‍स्टेबल ने जब उसका विरोध किया तो इस बात से वह इतना नाराज हो गया कि कांस्टेबल के चेहरे पर रॉड से वार किया। खून से लथपथ महिला कांस्टेबल को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया, आरोपी एक वकील का बेटा बताया जा रहा है।

आरोपी पर हत्या की कोशिश, छेड़खानी और एक लोक सेवक को ड्यूटी से रोकने के लिए स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। महिला कांस्टेबल ‘पिंक पेटरोलिंग’ में ड्यूटी पर थी, जो लड़कियों/ महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए गठित एक विंग है।

जबरन जय श्री राम का नारा लगवाने का वीडियो शेयर कर राहुल ने कसा तंज़ !

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी), उत्तरी क्षेत्र, प्राची सिंह ने कहा, “पुलिस की वर्दी पहने महिला कांस्टेबल इलाके में गश्त कर रही थी, तभी बदमाश ने उसे देखा और उस पर अभद्र टिप्पणी की।  इससे नाराज महिला कांस्टेबल ने विरोध किया।  इस बात से वह इतना नाराज हो गया कि उसने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। ” उन्होंने बताया कि आरोपी से थाने में पूछताछ की जा रही है।

Related Post

Solar Power Plant

रामोत्सव 2024: ’सूर्य की आभा’ से रोशन होगी ‘सूर्यवंश की राजधानी’

Posted by - January 5, 2024 0
अयोध्या । पूरी दुनिया में रामनगरी व गौरवशाली इतिहास वाले सूर्यवंश की राजधानी के तौर पर प्रख्यात अयोध्या अब ‘नव्य…
PM

पीएम के ऐतिहासिक आगमन पूर्व सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए जरूरी निर्देश

Posted by - May 14, 2022 0
कुशीनगर। पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, प्रेम व मानवता का संदेश देने वाले तथागत भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर…
UP International Trade Show

उत्तर प्रदेश के क्राफ्ट, कुजीन और कल्चर को प्रदर्शित करेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

Posted by - August 17, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक…
Underwater Drone

महाकुम्भ में पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंडर वॉटर ड्रोन होगा तैनात

Posted by - December 25, 2024 0
महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात…