छाछ

छाछ गर्मियों में सेहतमंद और मोटापे को करेगा छूमंतर

900 0

नई दिल्ली। गर्मियों अक्सर शरीर में पानी के साथ ही जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है। इस कारण थकान, डीहाइड्रेशन, भूख न लगना, मसल्स में खिंचाव, बेचैनी और सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए सबसे उत्तम छाछ पीना है। छाछ गर्मियों के लिए बहुत ही फायदेमंद पेय पदार्थ है। बतातें हैं सेहत से जुड़े कुछ और फायदों के बारे में…

छाछ का सेवन बीमारियों से रखे दूर

गर्मियों में छाछ का सेवन बहुत ही लाभकारी माना जाता है। प्रोबायोटिक्स का खजाना छाछ पाचन और आईबीएस (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) को बेहतर करने के लिए काफी अच्छी चीज होती है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है और बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। छाछ में अदरक और काली मिर्च जैसे पदार्थ मिला देने से इसका लाभ दुगुना हो जाता है।

हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है छाछ

छाछ का स्वाद में थोड़ा खट्टा होता है जो दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड के कारण होता है। कई सारे मिनरल्स जैसे कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और रिबोफ्लेविन जैसे कई न्यूट्रिएंट्स की कमी महज एक गिलास छाछ पीकर दूर की जा सकती है। कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। पोटैशियम एक जरूरी इलेक्ट्रोलाइट है, जो हार्ट के फंक्शन के लिए जरूरी है। फॉस्फोरस हेल्दी सेल्स और टिश्यूज के लिए जरूरी है, जबकि रिबोफ्लेविन नसों के काम में मदद करता है और भोजन को एनर्जी में बदलता है। स्वाद के लिए छाछ में जीरा, काला नमक, पुदीना और अदरक मिलाए जा सकते हैं।

कैंसर से बचाव

छाछ में मौजूद अच्छे प्रोबायोटिक्स पाचन नली में नुकसानदायक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं और कैंसर के खतरे को भी कम करते हैं।

छाछ का नियमित सेवन मोटापे से दिलाएगा छुटकारा

अगर आप अपने मोटापा कम करने के लिए डाइटिंग कर के थक चुके हैं और कोई भी असरदार रिजल्ट नजर नहीं आ रहा तो कुछ दिनों के लिए छाछ को अपनी डाइट में शामिल करें। क्योंकि इसमें फैट कंटेंट 5 प्रतिशत से भी कम होता है। इसके साथ ही यह भोजन नली और अमाशय की अंदरूनी सतह पर जमा हुए फैट को भी पिघलाने में कारगर साबित होता है।

Related Post

मिड-डे-मील में मरा चूहा

मुजफ्फरनगर: मिड-डे-मील में मरा चूहा मिला, नौ बच्चों की हालत बिगड़ने से मचा हड़कंप

Posted by - December 3, 2019 0
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के एक इंटर कॉलेज में मंगलवार दोपहर छात्र छात्राओं को वितरित किए गए मिड-डे मील में मरा हुआ…
जड़ से खत्‍म होगा डैंड्रफ

सर्दियों में अपनाएं ये पांच उपाय, जड़ से खत्‍म हो जाएगा डैंड्रफ

Posted by - December 3, 2019 0
नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में त्वचा और बालों के स्‍वास्‍थ्‍य को बरकरार रखने की आवश्यकता होती है। अक्‍सर सर्दियों…
रणवीर सिंह

धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस पहुंचे रणवीर सिंह , सेल्फी के लिए हुए पागल फैन्स

Posted by - September 15, 2019 0
मुम्बई। सुपरस्टार रणवीर सिंह को रविवार को खार स्थित धर्मा प्रोडक्शन के पुराने कार्यालय में स्पॉट किया गया। रणबीर के…