बैंक हड़ताल

मार्च माह में लगातार आठ दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटा लें जरूरी काम

991 0

नई दिल्ली। मार्च माह में लोगो को नकदी संकट से जूझना पड़ सकता है, क्योंकि लगातार आठ दिन बैंक बंद होने जा रहे हैं। जमा-निकासी, चेक-डीडी, आरटीजीएस, एनईएफटी जैसे काम प्रभावित होंगे। ऐसे में पहले से ही तैयार हो जाएं तो बेहतर होगा।

आठ से लेकर 15 मार्च तक बैंक रहेंगे बंद

बता दें कि आठ से लेकर 15 मार्च तक बैंक बंद रहेंगे। इसमें आठ मार्च को रविवार, नौ को हजरत अली का जन्मदिवस, 10 को होली, 11, 12 और 13 को बैंककर्मियों की हड़ताल, 14 को दूसरा शनिवार और 15 को रविवार है। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। करोड़ों रुपये के चेक अटक सकते हैं। इसके अलावा कर्ज वितरण जैसी विभिन्न सेवाएं प्रभावित रह सकतीं हैं। नकद जमा और निकासी का कार्य नहीं हो सकेगा।

दिशा पाटनी का अब एक्शन फिल्म में काम करने का है इरादा 

लंबे समय तक बैंक बंद रहने से एटीएम में भी रकम खत्म हो सकती है। हालांकि डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वालों के लिए ज्यादा समस्या की बात नहीं है। नकदी संकट के चलते होली के रंग फीके न पड़ जाएं, इसलिए पहले ही जरूरी काम निपटा लें।

इंडियन बैंक एसोसिएशन ने वेतन में 12.5 फीसदी वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया

आगरा में बैंक संघों के संयुक्त मंच (यूएफबीयू) के पदाधिकारी अमरदीप कौशिक के मुताबिक इंडियन बैंक एसोसिएशन ने वेतन में 12.5 फीसदी वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है, जो कि मंजूर नहीं है। वेतन संशोधन को लेकर इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के साथ बातचीत विफल रहने के बाद बैंक कर्मचारी 11 से 13 मार्च तक तीन दिन तक हड़ताल करेंगे।

बैंक यूनियन की मांग है कि वेतन में कम से कम 20 फीसदी की वृद्धि की जाए, बैंकों में पांच दिन का कार्यदिवस हो, बेसिक पे में स्पेशल भत्ते का विलय हो, एनपीएस को खत्म किया जाए, पेंशन अपडेशन आदि शामिल हैं।

Related Post

CM Nayab Singh

‘अपने आप को इतना स्ट्रांग करें की कुछ…’, सैनी ने दुष्यंत चौटाला को दी नसीहत

Posted by - August 26, 2024 0
रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh)ने रोहतक प्रदेश भाजपा कार्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश…
Eknath Shinde

परिवार की सुरक्षा को लेकर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र

Posted by - June 25, 2022 0
मुंबई: शिवसेना के बागी नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे…
CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल ने दी सौगात: कृषि उपज मंडियों में 6 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी

Posted by - January 13, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal ) के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषकों की आय में वृद्धि कर उनके…
CM Dhami

उत्‍तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती, सीएम धामी ने की घोषणा

Posted by - June 6, 2023 0
चमोली। 1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…
CM Yogi addressed a public meeting in Sasaram assembly constituency.

‘पांच पांडवों’ ने लिया है संकल्प, बिहार में फिर जंगलराज नहीं आने देना हैः योगी

Posted by - November 5, 2025 0
सासाराम: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी और चिराग पासवान को…