CM Vishnu Dev Sai

नन्ही रिकॉर्ड होल्डर बेटियों को मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद

302 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) से आज उनके निवास कार्यालय में 6 वर्षीय भव्या और 3 वर्षीय भविषा कोटडिया अपने माता-पिता के साथ मुलाकात की। भव्या को अविष्कारकों के नाम और 3 वर्षीय भविषा को 100 देश की राजधानियों के नाम कंठस्थ है। भव्या के नाम आविष्कारों के नाम सुनकर उनके अविष्कारकों का नाम सबसे तेजी से बताने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस दर्ज है, भव्य ने 1 मिनट 35 सेकंड में 50 अविष्कारकों के नाम बताकर यह उपलब्धि हासिल की है।

इसी तरह भविषा के नाम 2 मिनट 21 सेकंड में 100 देश की राजधानियों के नाम बताने का रिकॉर्ड वर्ल्डवाइड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने इन नन्ही बेटियों की इतनी छोटी उम्र में मिली इस बड़ी उपलब्धि के लिए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, मुख्यमंत्री साय ने जवानों की शहादत को किया नमन

इन बच्चियों के पिता गौरव कोटडिया ने मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) को अपनी बेटियों की उपलब्धियां की जानकारी देते हुए उनके प्रमाण पत्र और मेडल दिखाएं। इस अवसर पर बच्चियों की माता नमिता कोटडिया भी उपस्थित थीं।

Related Post

हेमंत सोरेन

दिल्ली चुनाव में आप की जीत पर बोले हेमंत सोरेन- ये बीजेपी के लिए है सबक

Posted by - February 11, 2020 0
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों का स्वागत किया है। चुनाव में आम आदमी पार्टी…
medical college

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदरुस्त हुआ प्रदेश

Posted by - February 17, 2026 0
लखनऊ: प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में पिछले नौ वर्षों के दौरान व्यापक और संरचनात्मक परिवर्तन आया है। योगी सरकार ने…