Public Works Department

लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में मीडिया के प्रवेश पर लगी रोक

685 0

मथुरा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) कार्यालय परिसर में अधिशासी अभियंता सन्सवीर सिंह चौधरी ने एक हिटलर शाही आदेश जारी कर मीडिया को 11 से 12 बजे तक बाद कार्यालय परिसर में आने पर अंकुश लगा दिया है। जिसको लेकर पत्रकारों में भारी नाराजगी है।

जनपद के प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर के मैन गेट के बाहर दीवारों पर सन्सवीर सिंह चौधरी द्वारा लिखवा दिया गया है कि सुबह 11 बजे से 12 बजे के बाद किसी भी मीडिया कर्मी को कार्यालय परिसर में कोई प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिसके लिए कार्यालय परिसर के मेन गेट पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है और उससे कहा गया है कि कोई भी पत्रकार कार्यालय परिसर के अंदर प्रवेश ना करें।

बताया जाता है कि इससे पहले पूर्व में कई अधिशासी अभियंता मथुरा जनपद में रहे हैं लेकिन ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया कि पत्रकारों को कार्यालय परिसर में आने से रोका जा सके।

बताया जाता है कि अभी कुछ दिनों पूर्व में कार्यालय काफी चर्चाओं में रहा है यहां के कर्मचारियों व अधिकारियों की मिलीभगत से 12 लाख 50 हजार रुपए गलत तरीके से कार्यालय के कर्मचारियों ने अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। जब पूरा मामला मीडिया में आया तब इस पूरे प्रकरण की विभाग द्वारा जांच बैठाई गई और गलत ढंग से ट्रांसफर किए गए रुपए वापस ले लिए गए।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का हो रहा संचार : धामी

क्या इसी वजह से पत्रकारों को कार्यालय परिसर में नहीं आने दिया जा रहा है। जिससे कार्यालय की कमियों को पत्रकार उजागर ना कर सके। सरकारी कार्यालयों में कोई भी अधिकारी पत्रकारों से मिलने के लिए समय तो निर्धारित कर सकता है लेकिन कार्यालय प्रांगण में आने से नहीं रोक सकता।

जब इस संबंध में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संसवीर सिंह चौधरी को फोन कर जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया वही संसवीर सिंह के अर्दली ने मीडिया कर्मियों से कहा कि पत्रकार क्या होते हैं यहां पत्रकारों का कोई काम नहीं है।

Related Post

vaccination

UP: अप्रैल में हर दिन लगेंगे कोविड टीके, सरकारी छुट्टियों में भी होगा टीकाकरण

Posted by - April 1, 2021 0
नई दिल्ली। देशव्यापी टीकाकरण अभियान का विस्तार करने के लिए केंद्र सरकार ने अप्रैल माह में सभी दिनों (आज से…
cm yogi

चंदौली की जनता से आह्वान है कि प्रदेश की योजनाओं में सहभागी बनेः सीएम योगी

Posted by - November 6, 2022 0
चंदौली/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को चंदौली में करीब एक हजार करोड़ (963.52 करोड़) की 57 विकास…
cm yogi

अब बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं, यह तो धरती का स्वर्ग बनने जा रहा: सीएम योगी

Posted by - February 17, 2023 0
लखनऊ/बांदा। बुंदेलखंड को विकास की धुरी से जोड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया गया, जिसने दिल्ली समेत…
Cm Yogi In up assembly

UP Budget 2021-22 Highlights: विधानसभा चुनाव से पहले खुला योगी सरकार का पिटारा

Posted by - February 22, 2021 0
लखनऊ।  योगी सरकार ने गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए बड़ी धनराशि के साथ निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे को चुनावों से पहले पूरा करने…