azam khan

आजम खान की किडनी में संक्रमण, हालत स्थिर

1347 0

कोरोना संक्रमण के कारण लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद मोहम्मद आजम खां (Azam Khan) को किडनी में संक्रमण की वजह से क्रिटिकल केयर और नेफ्रोलाजी टीम की निगरानी में रखा गया है।

अस्पताल द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि पिछली नौ मई को 72 वर्षीय सपा नेता और उनके पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला खां को कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था। श्री आजम खां (Azam Khan)  के फेफड़ों में पोस्ट कोविड फाइब्रोसिस और कैविटी के चलते चेस्ट इन्फेक्शन पाए जाने के बाद उनकी किडनी पर भी असर पाया गया था जिसका इलाज शुरू कर दिया गया है।

रविवार को उनकी किडनी में इन्फेक्शन के वजह से उनके किडनी और अन्य पैरामीटर निर्धारित वैल्यू से उच्च पाए गए। वार्ड में उनको क्रिटिकल केयर एवं नेफ्रोलॉजी टीम की निगरानी में रखा गया है । उनकी तबियत अभी स्थिर एवं नियंत्रण में है ।

वहीं मोहम्मद अब्दुल्ला खान की स्थिति स्थिर है और वह कोविड नेगेटिव हो गए है। उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में वार्ड में रखा गया है।

Related Post

CM Yogi

महाकुम्भ की पहचान हैं टेंट, सुखद होगा शिविरों में प्रवास का अनुभव: मुख्यमंत्री

Posted by - December 23, 2024 0
प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) में देश-दुनिया से आ रहे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के…
CM Yogi

भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सीएम योगी ने नवाया शीश

Posted by - November 9, 2022 0
मथुरा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने दो दिवसीय मथुरा प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को सुबह सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान…
Ak Sharma

ए.के. शर्मा का प्रयागराज दौरा, महाकुम्भ मेला के कार्यों की करेंगे समीक्षा

Posted by - July 5, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) शनिवार 6 जुलाई को जनपद प्रयागराज पहुंचकर…
CM Yogi performed a special havan with Jagadguru Shankaracharya

जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ सीएम योगी ने किया विशिष्ट हवन

Posted by - February 13, 2025 0
जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ सीएम योगी गोरखपुर। श्रृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम के मंगलमय…
CM Yogi reviewed the Urban Development Department

हब-एंड-स्पोक मॉडल से नगर पालिकाओं को जोड़कर मिलेगी आधुनिक निगरानी व सुरक्षा: मुख्यमंत्री

Posted by - August 22, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ने जिला मुख्यालयों वाली नगर पालिकाओं को स्मार्ट और विकसित नगर पालिका के…