Azam Khan

आजम खान की बढ़ी मुश्किल, गैर जमानती वारंट जारी

922 0

नई दिल्ली। सांसद आजम खान के खिलाफ कोर्ट ने एडीजी 6 द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसकी पुष्टि सरकारी वकील रामअवतार सैनी ने की है। बता दें कि 4 अप्रैल 2019 को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार द्वारा प्रशासन से रोड शो निकालने की इजाजत मांगी थी। जिसमें प्रशासन की ओर से उन्हें दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक की अनुमति दी थी, लेकिन दिए गए समय अवधि से ज्यादा समय तक रोड शो किया गया। जिसके बाद इस पर उड़न दस्ते के प्रभारी डॉ. पवन कुमार ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अखिलेश कुमार ने कोर्ट के अपनी जमानत करा ली थी

बता दें कि इस मामले में सांसद आजम खान और जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार को दोषी माना गया है। मामले में अखिलेश कुमार ने कोर्ट के अपनी जमानत करा ली थी, लेकिन आजम खान ने संबंध प्राप्त होने और विडब्यू वारंट जारी होने के बाद भी वे उपस्थित नहीं हुए। इसी कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

राफेल सौदे पर मोदी सरकार की बड़ी जीत, नहीं होगी कोई जांच 

बढ़ सकती है आजम की मुश्किलें

सरकारी वकील रामअवतार सैनी का कहना है कि इस मामले से आजम खान की परेशानियां बढ़ सकती है। गैर जमानती वारंट का मतलब गिरफ्तारी वारंट होता है, इसलिए पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। कोर्ट ने इस मामले की अगली तारीख 26 नवंबर की निर्धारित की है।

Related Post

Rajnath Singh

देश के युवा केवल एक कंपनी नहीं बना रहे, बल्कि रक्षा क्षेत्र में एक नई सोच और दिशा गढ़ रहे हैं: राजनाथ

Posted by - August 30, 2025 0
गौतमबुद्धनगर। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शनिवार को गौतमबुद्धनगर में रेफी एम फाइबर प्रा. लि. द्वारा…
CM Dhami watched The Kerala Story film

द केरल स्टाेरी फिल्म धर्मान्तरण, आतंकवाद के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने वाली : धामी

Posted by - May 9, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में सपरिवार The Kerala Story फिल्म देखी। इस दौरान…
Rajnath Singh

अटल जी जैसे व्यक्तित्व वाले लोग देश-समाज बनाने के लिए करते थे राजनीतिः राजनाथ

Posted by - December 24, 2024 0
लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि जब नरसिम्हा राव जी प्रधानमंत्री थे तब अटल जी संसद…