Akhilesh

आजम खान ने जेल से ही कसा अखिलेश पर तंज

550 0

 

आजम खान(Ajam khan) ने चुप्पी तोड़ते हुए इशारों में अखिलेश(Akhilesh) यादव पर निशाना साधा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे दिग्गज नेता आजम खान(Ajam khan) ने चुप्पी तोड़ते हुए इशारों में अखिलेश(Akhilesh) यादव पर निशाना साधा है। करीब ढाई साल से सीतापुर जेल में बंद आजम खान अपनी उपेक्षा से नाराज हैं और उनके समर्थक खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, लेकिन आजम खान ने पहली बार इस पर कुछ कहा है। बेटे अब्दुल्ला आजम ने अपने ट्विटर हैंडल से आजम खान के हवाले से यह ट्वीट किया है।

महंत परमहंस दास फिर पहुंचे आगरा, ताजमहल में भगवान शिव की पूजा करने

तू छोड़ रहा है, तो खता इसमें तेरी क्या

बता दे कि आजम खान ने ईद की मुबारकबाद के साथ कहा, ”तू छोड़ रहा है, तो खता इसमें तेरी क्या, हर शख्स मेरा साथ, निभा भी नहीं सकता। वैसे तो एक आंसू ही बहा के मुझे ले जाए। ऐसे कोई तूफान हिला भी नहीं सकता। ईद मुबारक।” माना जा रहा है कि आजम खान का इशारा अखिलेश(Akhilesh) यादव की तरफ है। आजम के करीबी लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि अखिलेश यादव को आजम के जेल में होने का कोई गम नहीं है और उनकी रिहाई के लिए कुछ नहीं किया गया।

सीएम धामी ने सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर का किया फ्लैग ऑफ

‘वो जो ख्वाब था मेरे जहन में, न मैं कह सका न मैं लिख सका,

इस बीच एक अन्य ट्वीट में अब्दुल्ला आजम ने पिता के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि यह पिता के बिना पहली ईद है और ऐसा मौका दोबारा ना आए। उन्होंने लिखा, ”वो जो ख्वाब था मेरे जहन में, न मैं कह सका न मैं लिख सका, की जबान मिली तो कटी हुई , की कलम मिला तो बिका हुआ। आपके बिना पहली ईद है अल्लाह पाक कभी दोबारा ऐसा मौका ना लाए।”

Related Post

Operation Bhediya

ऑपरेशन भेड़िया पर सीएम की नजर, बहराइच पहुंच पीड़ितों से मिले वन मंत्री

Posted by - August 28, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बहराइच में ऑपरेशन भेड़िया (Operation Bhediya) पर नजर बनाए हुए हैं। उनके निर्देश…
mayawati

संत रविदास के आदर्शों पर चलकर जनता को महंगाई से राहत: मायावती

Posted by - February 27, 2021 0
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने संत रविदास जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान…