PM Scott Morrison

ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाली यात्री उड़ानों पर 15 मई तक लगाई रोक

794 0

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया ने 15 मई तक भारत से आने वाली सभी सीधी यात्री उड़ानों (flights from india) को निलंबित कर दिया है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर यह फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन (PM Scott Morrison) ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 15 मई से भारत से कोई डायरेक्ट पैसेंजर फ्लाइट ऑस्ट्रेलिया नहीं आएगी।

बता दें कि भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3,23,144 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान कोरोना संक्रमण से 2,771 नई मौतें हुई हैं जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,97,894 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,82,204 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,45,56,209 है।

वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14.75 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 31.1 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने मंगलवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 147,533,386 और 3,116,582 है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 32,123,535 मामलों और 572,666 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, 17,313,163 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है।

कोरोना से हुई मौतों के मामले में 391,936 संख्या के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

Related Post

Anand Bardhan

अप्रैल में जिला योजना बैठकें अनिवार्य, कुंभ-2027 कार्यों में तेजी के निर्देश

Posted by - April 13, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने कहा कि सभी जिलों में जिला योजना समितियों की बैठकें अप्रैल माह…
Dushyant Chautala

राजनाथ सिंह से डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर की बात

Posted by - July 1, 2022 0
हरियाणा: दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने आज…