Asha Parekh

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड पाकर इमोशनल हुईं आशा पारेख

1168 0

मुंबई। 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (68th National Film Awards) का समापन हो चुका है। 68वें नेशनल अवॉर्ड में जिस नाम को सबसे बड़ा सम्मान दिया गया वो आशा परेख (Asha Parekh)  का था। लंबे अरसे से मनोरंजन की दुनिया का अहम हिस्सा रही आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये वो पल था जब आशा जी मंच पर थी, तो तमाम नीचे बैठे सितारे अपनी कुर्सी उठकर उनके सम्मान में खड़े नजर आए।

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award) देने से पहले आशा जी (Asha Parekh) की फिल्मी जर्नी को बड़ी ही खूबसूरती के साथ वीडियो के जरिए सभी को दिखाया गया। इस वीडियो में उनके मशहूर किरदार, गाने और डायलॉग्स दिखाए गए थे। साथ ही वीडियो में खुद आशा पारेख अपने फिल्मी सफर पर बात करती हुई भी नजर आईं। राष्ट्रपति ने दिग्गज अभिनेत्री को सम्मान के रूप में शॉल पहनाया साथ ही उनको दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के साथ नवाजा। ये पल बेहद यादगार था। ऐसे में आशा जी का दो शब्द बोलना तो बनता ही था।

अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award) मिलने के बाद कुछ पल तक बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख (Asha Parekh) खामोश ही रहीं। फिर इस खास सम्मान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करना एक बहुत बड़ा सम्मान है। यह मुझे बहुत आभारी बनाता है कि मेरे 80 वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले मुझे मान्यता मिली।” बता दें – आशा पारेख का जन्म 2 अक्टूबर 1942 को हुआ था। उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनके लिए इससे बेहतर तोहफा शायद ही कुछ और हो सकता है।

मनोरंजन जगत के कई बड़े सितारों को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। एक तरफ जहां बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन को फिल्म तान्हाजी के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है, वहीं दूसरा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड साउथ के सुपरस्टार सूर्या को दिया गया। इतना ही नहीं अजय की फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड मिले। इसके अलावा सूर्या की फिल्म को 5 नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Related Post

Brahmastra

रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाना देवा देवा का टीजर रिलीज

Posted by - August 4, 2022 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के गाना देवा देवा का टीजर…
parents want teenagers friendly

अगर माता-पिता चाहते है टीनएजर्स बच्चों से दोस्ताना व्यवहार तो जानिए यह तरीका

Posted by - August 9, 2020 0
उम्र बढ़ने के साथ साथ टीनएजर्स की अपनी समस्‍याएं होती हैं,जिन्‍हें वह अक्‍सर अपने पैरेंट्स के साथ शेयर नहीं कर…

दो को छोड़ तीसरी की खोज में आमिर, ऐसे ही लोग बढ़ा रहे जनसंख्या – भाजपा सांसद

Posted by - July 12, 2021 0
मध्यप्रदेश के मंदसौर से बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत जताई।…

मीटू मूवमेंट: कई फर्जी अकाउंट्स से नकली आपबीती भी प्लांट की जा रही है- जैकलीन फर्नांडीज

Posted by - November 3, 2018 0
मुंबई। मीटू मूवमेंट के चलते बॉलीवुड के कई नाम सामने आये हैं। इस मुद्दे पर साजिद खान की एक्स गर्लफ्रेंड…