आसियान-भारत सम्मेलनःPM मोदी बोले- भारत-आसियान संबंध का इतिहास गवाह

740 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया के आमंत्रण पर 18वें दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान, सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, कोविड 19 महामारी के कारण हम सभी को अनेक चुनौतियों से जूझना पड़ा, लेकिन ये चुनौतीपूर्ण समय भारत आशियान मित्रता की कसौटी भी रहा।

भारत-आसियान संबंध का इतिहास गवाह- पीएम

पीएम मोदी ने कहा, इतिहास गवाह है कि भारत और आसियान के बीच हजारों साल से जीवंत संबंध रहे हैं। इनकी झलक हमारे साझा मूल्य, परम्पराएं, भाषाएं, ग्रन्थ, वास्तुकला, संस्कृति, खान-पान, दिखाते हैं। आसियान की unity और centrality भारत के लिए सदैव एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता रही है।

आसियान-भारत की पार्टनशिप के 30 साल- पीएम

पीएम मोदी ने कहा, साल 2022 में हमारी पार्टनरशिप के 30 साल पूरे होंगे। भारत भी अपनी आज़ादी के 75 साल पूरे करेगा। मुझे बहुत हर्ष है कि इस महत्वपूर्ण पड़ाव को हम ‘आसियान-भारत मित्रता वर्ष’ के रूप में मनाएंगे।

हर साल होता है सम्मेलन का आयोजन

बता दें कि, यह सम्मेलन हर साल आयोजित किया जाता है जो आसियान और भारत को शीर्ष स्तर पर संवाद का मौका प्रदान करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल नवंबर में 17वें आसियान सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इस बार पीएम मोदी 9वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। आसियान-भारत साझेदारी साझा भौगोलिक, ऐतिहासिक और सभ्यता के मजबूत आधारों पर आधारित है। आसियान समूह शुरू से भारत की ‘एक्ट इस्ट नीति’ और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर व्यापक दृष्टिकोण का मूल केंद्र रहा है।

Related Post

सीएम योगी

CAA पर बोले सीएम योगी- सुनियोजित साजिश के तहत भ्रम फैला रही कांग्रेस

Posted by - January 14, 2020 0
गया। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएए के मुद्दे पर कांग्रेस एवं राजद समेत तमाम विपक्षी पार्टी पर…
amit shah pawar meeting

महाराष्ट्र : महाविकास अघाड़ी सरकार में सेंध! गुजरात मे हुई शाह और पवार की मुलाकात

Posted by - March 28, 2021 0
नई दिल्ली। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र ने महाराष्ट्र…
CM Nayab Singh

दुकानों का स्वामित्व देने के लिए मुख्यमंत्री से मिले नाहरा-नाहरी रोड के दुकानदार

Posted by - July 31, 2024 0
झज्जर। बहादुरगढ़ में नाहरा-नाहरी रोड के दुकानदार बुधवार काे नई दिल्ली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) से…
CM Dhami

सीएम धामी ने जोशीमठ के लिए वाहन सामग्री को किया रवाना

Posted by - February 5, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ, फरीदाबाद व हरियाणा प्रोग्रेसिव…