April

अप्रैल की गर्मी ने तोड़ा 43 साल का रिकॉर्ड, 41 डिग्री पार हुआ पारा

505 0

मेरठ: देश के कई राज्यों में गर्मी से आग लगी हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) के साथ राज्‍य के कई जिलों में इस बार अप्रैल (April) के महीने में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 43 साल के इतिहास में अप्रैल के महीने में इतनी गर्मी नहीं पड़ी है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के प्रिंसिपल वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष का कहना है कि इस बार अप्रैल के महीने में ही तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

इसके साथ उन्‍होंने कहा कि पिछले 43 साल में इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी है। साथ ही कहा कि ये गर्मी नॉर्मल टेंपरेचर से छह से सात डिग्री ज्‍यादा है। वहीं, आईआईएफएसआर के वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष का कहना है कि इस बार लोग लू के थपेड़ों के लिए भी तैयार रहें, क्‍योंकि अप्रैल के महीने में ही हीट वेव आ गई है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए शहबाज, आज सजेगा शरीफ के सिर ताज

Related Post

Sachin Tendulkar's super fan Nitin Jain

सचिन तेंडुलकर के सुपर फैन नितिन जैन बनाते है क्रिकेटरों का रेखाचित्र, आम आदमियों को कही यह बात

Posted by - August 25, 2020 0
अब जब आईपीएल शुरू होने में सिर्फ कुछ दिन बाकी है, सचिन तेंडुलकर के सुपर फैन नितिन जैन (super fan…
benefits pregnant women can have by eating ginger

जानिए अदरक खाने से प्रेगनेंट महिला को हो सकते है क्या फायदे

Posted by - August 22, 2020 0
गर्भावस्‍था के दौरान महिलाओं को अपने स्‍वास्‍थ्‍य का बहुत ध्‍यान रखना पड़ता है क्‍योंकि इस समय जरा सी भी लापरवाही…

नहाते वक्त की जाने वाली इन गलतियों से बचे, शरीर के लिए है हानिकारक

Posted by - November 10, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क.   अपने शरीर को वायरस, बैक्टीरिया और इनसे होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए हमे रोज नहाने…