मोदी का विरोध देश द्रोह नहीं

अनुराग कश्यप बोले- पीएम मोदी का विरोध देश द्रोह नहीं है…

782 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर लगातार नागरिकता संशोधन कानून और देश के माहौल को लेकर वे ट्वीट कर रहे हैं। अनुराग कश्यप न सिर्फ समसामयिक मसलों पर अपनी राय रखते हैं। बल्कि वह ट्रोलर्स को भी करारा जवाब देते हैं।

अनुराग कश्यप ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध करना देशद्रोह नहीं है। अनुराग कश्यप का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

अनुराग कश्यप ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर ट्वीट किया है। ‘मोदी की भक्ति, देशभक्ति नहीं है। मोदी का विरोध देशद्रोह नहीं है। मोदी भारत नहीं है…दौर.’ इस तरह अनुराग कश्यप के ट्वीट पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं और लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

अनुराग कश्यप ने 16 दिसंबर को ट्वीट पर दोबारा वापसी की थी। अनुराग कश्यप ने इस साल अगस्त में ट्विटर को अलविदा कह दिया था जब उनके परिवार को धमकियां मिलने लगी थीं। अनुराग कश्यप ने अपना पहला ट्वीट किया था, ‘बात बहुत आगे तक निकल चुकी है। अब और चुप नहीं रह सकता। यह सरकार स्पष्ट रूप से फासीवादी है, लेकिन यह बात मुझमें और गुस्सा भर देती है कि जो लोग कुछ बदलाव ला सकते हैं। वह पूरी तरह से खामोश हैं। इस तरह अनुराग कश्यप फिर से ट्विटर पर आ गए हैं।

Related Post

गुंजन सक्सेना

कारगिल युद्ध में शौर्यचक्र विजेता ‘गुंजन सक्सेना’ ने दुश्मनों को चटाई थी धूल, अब Netflix पर देखें फिल्म

Posted by - June 9, 2020 0
  मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की मच अवेटेड फिल्म गुंजन सक्सेना (gunjan saxena)  को सिनेमाघरों की जगह अब जल्द…
राज्यसभा चुनाव

कोरोना वायरस ने राज्यसभा चुनाव पर लगाई ब्रेक, 26 मार्च को होना था मतदान

Posted by - March 24, 2020 0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप काे देखते हुये राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव को स्थगित कर…
राहुल गांधी

नामांकन पत्र को लेकर उठाई गई सारी आपत्तियां खारिज, अमेठी से नहीं रद होगी राहुल की उम्मीदवारी

Posted by - April 22, 2019 0
अमेठी। लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी का दाखिल हलफनामा वैध पाया गया है। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने आपत्ति की…
इंटरनेट सेवा बंद

इंटरनेट सेवा बंद होने से टेलीकॉम कंपनियों को हर घंटे इतने करोड़ का हो रहा है घाटा

Posted by - December 28, 2019 0
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) की वजह से देश के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवा…