लॉरेन वारेन का निधन

पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर लॉरेन वारेन का निधन

1224 0

मुम्बई। हॉलीवुड की लॉरेन वारेन पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर के रूप में जानी जाने वाली महिला का निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके दामाद ने दी। वॉरेन के दामाद टॉनी स्पेरा ने फेसबुक पर लिखा, “घर में नींद के दौरान शांति से उनकी मौत हुई है। वह प्यारी, दयालु और दानी प्रवृत्ति की थीं। वह पशु-प्रेमिका थीं और बेजुबानों से जुड़ी कई संस्थाओं की सहायता करती थीं। वह हमेशा अपने परिवार के प्रति समर्पित रहीं। ईश्वर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करें।”

ये भी पढ़ें :-‘RRR’ से नाम जुड़ते ही इस ब्रिटिश एक्ट्रेस की लगी ‘लॉटरी’ 

आपको बता दें ‘द कंज्यूरिंग’, ‘कंज्यूरिंग 2’, ‘द नन’ और ‘ऐनाबेल कम्स होम’ में लॉरेन के किरदार को एक्ट्रेस वेरा फरमिगा ने निभाया था। वेरा का कहना है कि वे खुद को धन्य महसूस करती है कि उन्हें फिल्मों में लॉरेन के रूप में पहचान मिली।

ये भी पढ़ें :-ऑस्कर विजेता रश को यौन उत्पीड़न से राहत, मिलेंगे 4 करोड़ 

जानकारी के मुताबिक हॉलीवुड की तमाम हॉरर फिल्में जैसे ‘द कन्ज्यूरिंग’, ‘द अमेटीविले हॉरर’, ‘द नन’ इन्ही की जिंदगी से प्रेरित है। इन सभी फिल्मों में लॉरेन के किरदार को एक्ट्रेस वेरा फरमिगा ने निभाया था। उन्होंने लॉरेन के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, ”मेरे दुख की गहरी भावना से उनके प्रति कृतज्ञता की भावना उभरती है।  मैं खुद को खुशकिस्मत समझती हूं कि मुझे उनके रूप में पहचान मिली और उनके किरदार को निभाने का सम्मान मिला।

Related Post

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तिहाड़ जेल

पी. चिदंबरम से मिलने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तिहाड़ जेल पहुंचे

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को तिहाड़ जेल पहुंची।…

‘जेड’ सुरक्षा घेरे में रहेंगे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, ममता सरकार का फैसला

Posted by - February 19, 2020 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराएगी। सरकारी…

सैफ के बेटे इब्राहिम की बॉलीवुड में एंट्री, करण की फिल्म में होंगे असिस्टेंट डायरेक्टर

Posted by - October 1, 2021 0
नई दिल्ली। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। सैफ अली…