एंटीलिया केसः गवाहों को लगातार धमकाया जा रहा है, वे बयान देने से डर रहे- NIA ने बताया

712 0

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिले विस्फोटक और मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में एनआईए ने चार्जशीट फाइल करने के लिए और वक्त मांगा है। एनआईए ने विशेष अदालत को बताया कि गवाहों को लगातार धमकाया जा रहा है और इसलिए वे बयान देने से डर रहे हैं। एनआईए ने कोर्ट को यह भी बताया कि मनसुख हिरेन की हत्या के लिए 45 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी।

सचिन वझे और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल करने के लिए एनआईए ने एक महीने के अतिरिक्त समय की मांग की है।बता दें कि इस मामले में चार्जशीट फाइल करने के लिए विशेष कोर्ट ने पहले ही दो महीने का वक्त दिया है।सचिन वझे और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल करने के लिए एनआईए ने एक महीने के अतिरिक्त समय की मांग की है।

किसी परिवार का बिना नाम लिए एनआईए ने यह भी कहा कि उनका मकसद लोगों में डर पैदा करना था। एनआईए की तरफ से पेश हुए वकील सुनील गोंसाल्विस ने कोर्ट को बताया कि अब तक गिरफ्तार हुए आरोपी बेहद खतरनाक हैं। 3-4 गवाहों को इतना धमकाया गया है कि वे बहुत डर गए हैं और बयान दर्ज करवाने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। उन गवाहों को पुलिस सुरक्षा भी दी गई है।

सरकार की ओर से किसानों को MSP देने में किया जा रहा फर्जीवाड़ा, टिकैत बोले- करेंगे खुलासा

बता दें कि इस मामले में चार्जशीट फाइल करने के लिए विशेष कोर्ट ने पहले ही दो महीने का वक्त दिया है। जून में कोर्ट ने एनआईए को समय दिया था। लेकिन अब एनआईए ने एक और महीने का अतिरिक्त समय मांगा है। एनआईए ने बताया कि मनसुख हिरेन हत्याकांड में अब तक 150 गवाहों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस केस में सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुए हैं।

Related Post

वायुसेना प्रमुख का बयान, पूर्वी लद्दाख में मौजूद चीनी वायु सेना का भारत पर नहीं होगा कोई असर

Posted by - October 5, 2021 0
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना की 89वीं वर्षगांठ पर एयरफोर्स की तरफ से हो रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ एयर चीफ…
NDRF

एकनाथ शिंदे ने भारी बारिश के बीच एनडीआरएफ दस्तों को दिए निर्देश

Posted by - July 5, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थिति की निगरानी करने और…
CM Dhami

सीएम धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं

Posted by - October 31, 2022 0
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनबसा में आयोजित मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम…