SACHIN WAZE

एंटीलिया मामला में 12 घंटे की पूछताछ के बाद सचिन वाजे गिरफ्तार

1135 0

मुंबई । उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास के पास विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी मिलने के मामले (Antilia case) की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। एनआईए उसे आज कोर्ट में पेश करेगी।

पंजाब के जेल मंत्री ने मुख्तार अंसारी के परिवार से की गुपचुप बात, वीडियो वायरल

सचिन वाजे दक्षिण मुंबई में कंबाला हिल स्थित एजेंसी के दफ्तर में पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे।

एनआईए (NIA) के प्रवक्ता ने कहा कि सचिन वाजे को रात 11 बजकर 50 मिनट पर एनआईए मामला आरसी/1/2021/एनआईए/एमयूएम में गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्माइकल रोड स्थित अंबानी के आवास(Antilia case) के पास खड़ी एक एसयूवी (स्कॉर्पियो) में 25 फरवरी को जिलेटिन की कुछ छड़ें और एक धमकी भरा पत्र मिला था।

एनआईए (NIA) ने कहा कि वाजे को 25 फरवरी को विस्फोटकों से भरा वाहन खड़ा करने में भूमिका निभाने और इसमें संलिप्त रहने को लेकर गिरफ्तार किया गया।

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट वाजे, ठाणे निवासी व्यवसायी मनसुख हिरेन की मौत मामले में भी सवालों के घेरे में हैं. उक्त स्कॉर्पियो हिरानी के पास ही थी। हिरेन पांच मार्च को ठाणे जिले में क्रीक में मृत पाये गए थे।

आतंकवाद रोधी दस्ता(ATS) हिरेन मामले की जांच कर रहा है। हिरेन का शव मिलने के कुछ दिनों बाद एटीएस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

शनिवार को वाजे का बयान दर्ज करते हुए एनआईए  (NIA) ने एसयूवी मिलने और हिरन की कथित हत्या के मामलों में अब तक की गई जांच के बारे में जानकारी साझा करने के लिए अपराध शाखा के एसीपी नितिन अलकनुरे और एटीएस एसीपी श्रीपद काले को बुलाया था।

अलकनुरे और काले करीब चार घंटे बाद एनआईए (NIA) कार्यालय से चले गए। इस मामले में मुंबई पुलिस के कुछ और अधिकारियों से पूछताछ किए जाने की संभावना है।

जानें क्या है मामला

उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर के बाहर 25 फरवरी को एक वाहन में विस्फोटक पदार्थ मिला था। वह वाहन हिरेन का था।

ठाणे में हिरेन का शव मिलने के बाद मामले में रहस्य और गहरा गया था। हिरेन की पत्नी ने दावा किया था कि उनके पति ने नवंबर में वाजे को अपनी कार दी थी, जिसे मुंबई अपराध शाखा में तैनात रहे अधिकारी ने फरवरी के पहले सप्ताह में लौटाया था।

Related Post

CM Yogi observed the seminar based on biodiversity

भारत की सांस्कृतिक परंपराएं प्रकृति के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाती हैं- योगी

Posted by - May 22, 2025 0
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी-2025 का उद्घाटन करते…
CM

अस्‍पतालों में जारी अलर्ट, सीएम ने कोविड नियमों के सख्‍ती से अनुपालन के दिए निर्देश

Posted by - April 23, 2022 0
लखनऊ: स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण (Corona infection) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया…
GIS-23 Headliner Business Quiz

दो दिनीं GIS-23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज’ प्रतियोगिता में युवाओं ने जीते ₹4 लाख से ज्यादा के पुरस्कार

Posted by - February 5, 2023 0
लखनऊ। GIS-23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज’ (GIS-23 Headliner Business Quiz) प्रतियोगिता का स्कूल लेवल इवेंट वाराणसी के किशोरों के नाम रहा।…

महाराष्ट्र में लागू नहीं होगा NRC , इसमें नागरिकता साबित करना मुश्किल

Posted by - February 2, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कहना है कि वह राज्य में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लागू नहीं…
AK Sharma

ओटीएस की बढ़ी अवधि में भी समाधान न कराने वालों पर होगी कार्यवाही: ऊर्जा मंत्री

Posted by - January 2, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने उपभोक्ताओं के हितों, जन-भावनाओं तथा किसानों के…