CM Kejariwal

CM केजरीवाल का एलान- दिल्ली में अब प्रतिदिन सवा लाख टीके लगाए जाएंगे

1089 0

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात और दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थिति भयावह होती नजर आ रही है।

Corona Update : पिछले 24 घंटे में 35,871 लोग हुए कोरोना संक्रमित, 172 मौतें

कोरोना संक्रमण में तेजी से वृद्धि को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal) ने आपात बैठक बुलाई है। वहीं महाराष्ट्र में एक ही स्कूल के 30 छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित हो गए, जिसके बाद स्कूल को सील कर दिया गया है। गुजरात और मध्यप्रदेश में कई पाबंदियां लगाई गईं हैं।

दिल्ली में अब प्रतिदिन सवा लाख टीके लगाए जाएंगे

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal) ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि दिल्ली में अब प्रतिदिन सवा लाख टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले 30 से 40 हजार टीके लगाए जा रहे थे।
केजरीवाल (CM Kejriwal)ने कहा कि दिल्ली में पिछले 3 दिनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बढ़ोतरी है, लेकिन मामूली है। ज्यादा घबराने की ज़रूरत नहीं है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हम विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम वैक्सीन केंद्रो की संख्या 500 से बढ़ाकर 1,000 करेंगे। सरकारी केंद्रों में वैक्सीन देने का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक है। अब इसे बढ़ाकर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कर दिया जाएगा।
उन्होंने (CM Kejriwal)कहा कि मेरा केंद्र से निवेदन है कि देश में वैक्सीन का उत्पादन बढ़ गया है। जो वैक्सीन के योग्य नहीं है उनको छोड़कर सबको वैक्सीन वैक्सीन उपलब्ध करवाना चाहिए। अगर केंद्र इजाजत देती है और हमें वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में मिलती है, तो हम दिल्ली में तीन महीने के अंदर पूरी वैक्सीन लगा सकते हैं।

Related Post

CM Dhami

राष्ट्रीय खेलों को लेकर CM धामी की पहल, सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी पर लोगो लगाने का किया आग्रह

Posted by - January 13, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राष्ट्रीय खेलों को लेकर चल रही तैयारी के बीच राज्य में प्रदेशवासियों…
CM Bhajanlal

कांग्रेस की कहानी भ्रष्टाचार से शुरू और इसी पर खत्म, झूठ के अलावा कुछ नहीं दिया: सीएम भजनलाल

Posted by - March 27, 2024 0
जयपुर। जयपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा की नामांकन सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने बुधवार को…
Lockdown

कोविड-19 का कालखंड: जनता कर्फ्यू, लॉकडाउन से लेकर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना

Posted by - April 12, 2021 0
अयोध्या। कोविड काल में लोकसंपर्क एवं पत्रकारों की भूमिका प्रथम पंक्ति के सेनानी के रूप में रही तथा आज भी…