CM Bhajanlal

कांग्रेस की कहानी भ्रष्टाचार से शुरू और इसी पर खत्म, झूठ के अलावा कुछ नहीं दिया: सीएम भजनलाल

238 0

जयपुर। जयपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा की नामांकन सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने बुधवार को कहा कि आने वाले समय में लोग कांग्रेस को ढूंढते रह जाएंगे। ये लोग एक-दो सीट वालों को बुला रहे हैं, कह रहे हैं कि आप आइए और हमसे समझौता कीजिए। हमारी पार नहीं पड़ रही है। हो सकता है आपके साथ होकर हम वोटों का अंतर कम कर लें।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने कहा कि राजस्थान की जनता अब कांग्रेस को समझ चुकी हैं। जनता कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में विधानसभा से भी बड़ा सबक सिखाने वाली है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस अफवाह फैलाने और झूठ बोलने का काम करेगी। इन्होंने आज तक जनता को झूठ और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। कांग्रेस की कहानी भ्रष्टाचार से शुरू होती है और भ्रष्टाचार पर ही खत्म हो जाती है। शर्मा ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं, कहता हूं कि प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पांच लाख वोटों से जीतने चाहिए, लेकिन जयपुर शहर लोकसभा सीट पर तो पिछले चुनाव में जीत का अंतर ही पांच लाख से ज्यादा था। ऐसे में इस बार आठ लाख वोटों के अंतर से मंजू शर्मा को यहां से जिताना है।

उन्होंने (CM Bhajanlal) कहा कि स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा ने राजस्थान में भाजपा को मजबूती देने का काम किया। उनकी बेटी को भाजपा ने टिकट दिया है। पार्टी ने बूथ लेवल पर काम करने वाली कार्यकर्ता को टिकट दिया है। ऐसे में इन्हें आठ लाख से ज्यादा वोटों से जिताना है।

जयपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने नामांकन सभा के बाद रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मौजूदा सांसद रामचरण बोहरा पूरे समय मंजू शर्मा के साथ रहे। नामांकन के बाद रामचरण बोहरा ने कहा कि मेरा टिकट कटा नहीं है। चेहरा किसी का कोई नहीं बदलता है।

बस्तर से आदिवासी विरोधी कांग्रेस की जमानत जब्त करवाकर उखाड़ फेंकना है: विष्णुदेव साय

केंद्र सरकार ने संसद में शक्ति वंदन अधिनियम पास करवाया था। इसके बाद आने वाले समय में 33 प्रतिशत महिलाएं लोकसभा और विधानसभा में जाएगी। जयपुर राजधानी है, ऐसे में महिला को टिकट देकर जयपुर से यह प्रयोग किया गया है। जो केंद्र ने तय किया है, उसे मैं स्वीकार करता हूं।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखंड को केन्द्र से 150 मेगावाट विशिष्ट कोटा आवंटित, सीएम धामी ने जताया आभार

Posted by - March 20, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड राज्य के लिए केन्द्र ने विशिष्ट आवंटन के रूप में बिजली का 150 मेगावाट का आंवटन करने का…
CM Nayab Saini

दो पत्ती फिल्म में हुड्डा गौत्र की छवि बिगाड़ी, समाज के लाेग ने राेक की मांग उठाई

Posted by - November 15, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा में सर्व हुड्डा खाप द्वारा फिल्म दो पत्ती को लेकर किया जा रहा विरोध अब तेज हो रहा…
PM

अग्निपथ योजना में आयु सीमा बढ़ाने के लिए अमित शाह ने पीएम को व्यक्त किया आभार

Posted by - June 17, 2022 0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) द्वारा ‘अग्निपथ योजना’ में पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत…
कोरोना वायरस सैम्पल जांच

कोरोना वायरस सैम्पल जांच की सुविधा अब जगदलपुर मेडिकल कालेज में भी

Posted by - March 29, 2020 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के सैम्पलों की जांच की सुविधा अब जगदलपुर मेडिकल कालेज में भी मुहैया…