CM Vishnudev Sai

बस्तर से आदिवासी विरोधी कांग्रेस की जमानत जब्त करवाकर उखाड़ फेंकना है: विष्णुदेव साय

308 0

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के विशाल नामांकन रैली में कहा कि, कांग्रेस आदिवासी विरोधी है। छत्तीसगढ़ की जनता से लोक लुभावन वादे कर उनको ठगने वालों को बस्तर की जनता सबक सिखाएगी। विधानसभा चुनाव में बस्तर वासियों ने हमें 08 सीट दी अब लोकसभा चुनाव में भी बस्तर की जनता का आशीर्वाद लेने आया हूं।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर देवों के देव महादेव के नाम पर सट्टा एप चलवाने वालों से 508 करोड़ रुपये का प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा है। ऐसे लोगों और उसकी पार्टी की जमानत जब्त कराकर बस्तर से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा पिछली कांग्रेस सरकार ने 36 वादों में एक भी वादा ठीक से पूरा नहीं किया। पांच साल केवल लूट, घोटाला और वसूली में डूबे रहे। भूपेश सरकार ने शराब, कोयला, रेत सबमें घोटाला किया। नगरीय निकाय की सरकारी जमीन को भी बेच दिया। कांग्रेस ने प्रदेश को पूरा बर्बाद कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पीएससी में घोटाला कर प्रदेश के युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया, हमने घोटाले के आरोपितों के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं, अब आरोपित की जगह सीधे जेल में होगी।

श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि हमारी सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपया प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदेगी और इसके लिए खरीदी का समय भी 15 दिन का होगा। चरण पादुका जैसी योजनाएं, जिसे भूपेश सरकार ने बंद कर दिया था, उसे हमारी सरकार पुन: प्रारम्भ करेगी। छत्तीसगढ़ में खनिज सम्पदा का भंडार है और बस्तर में वनोपज का भंडार है। विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिसे पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

सीएम साय की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप ने दाखिल किया नामांकन

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि बस्तर के जिन गांवों में सरकार की योजना नहीं पहुंच रही थी, वहां हमने नियद नेल्लानार योजना शुरू की है। जहां राशन, गैस सिलेंडर, स्कूल, अस्पताल, पक्की सडक़, पेयजल, लाइट सबकी व्यवस्था होगी। इसके लिए हमारी सरकार के पास संसाधन की कोई कमी नहीं है। बस्तर और सरगुजा संभाग में समुचित विकास को लेकर सरकार की विशेष नजर है।

आज के नामांकन रैली में जगदलपुर नगर निगम की महापौर सफीरा साहू ने कांग्रेस छोड़़़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, उनके साथ पार्षद यशवर्धन राव, युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह समेत कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा प्रवेश किया और बस्तर लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को रिकॉर्ड मतों से जिताने का संकल्प लिया।

Related Post

कोलकाता में गरजे अमित शाह

कोलकाता में गरजे अमित शाह- बोले इस बार पश्चिम बंगाल में बनेगी बीजेपी सरकार

Posted by - March 1, 2020 0
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कोलकाता के शहीद मीनार मैदान…
CM Dhami

पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए सीएम धामी, बोले- उनका आशीर्वाद मेरी शक्ति

Posted by - April 9, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के पिता स्व. शेर सिंह धामी की आज पांचवी पुण्यतिथि है। इस अवसर…
योगी आदित्यनाथ

एनआरसी मुद्दे पर एकजुटता का प्रदर्शन कर, सरदार पटेल को दें सच्ची श्रद्धांजलि: योगी

Posted by - December 15, 2019 0
लखनऊ। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीपीओ पार्क स्थित…
सोनिया गांधी

कांग्रेस शासित राज्यों में ‘टेस्ट, ट्रैक और वैक्सीनेशन पर फोकस’, सोनिया गांधी ने की मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग

Posted by - April 10, 2021 0
नई दिल्ली। मीटिंग से पहले रणदीप सुरजेवाला और राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  दोनों ने वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार की…
CM Dhami

धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस ने हमेशा काले कारनामे किए हैं

Posted by - March 31, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कमजोर नेतृत्व, बिना…