अनिल देशमुख की जांच मे महाराष्ट्र सरकार पर सहयोग न करने का आरोप

1736 0

महाराष्ट्र के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र सरकार पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। बता दें कि राज्य सरकार के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इसके अलावा सीबीआई ने मुंबई पुलिस के एक एसीपी द्वारा सीबीआई अधिकारी को धमकी देने की भी जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में गुहार लगाई। इस दौरान सीबीआई ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अनिल देशमुख मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रही है, जबकि इस संबंध में उच्च न्यायालय आदेश जारी कर चुका है। इसके अलावा सीबीआई का आरोप है कि मामले की जांच के दौरान मुंबई पुलिस के एसीपी ने हमारे एक अधिकारी को धमकी दी।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बोले: जम्मू-कश्मीर मुस्कुराने लगा है!

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप है। ऐसे में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस मामले में ईडी की ओर से कई समन जारी किए गए, लेकिन देशमुख हाजिर नहीं हुए। इसके अलावा सीबीआई भी अनिल देशमुख के कई ठिकानों पर छापेमारी भी कर चुकी है।

Related Post

उद्धव सरकार

उद्धव सरकार में अजित को वित्त और अनिल देशमुख को गृह विभाग मिला

Posted by - January 5, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। देर…
अंबा प्रसाद

अंबा प्रसाद ने झारखंड चुनाव 2019 में रचा इतिहास, चुनीं गईं विधायक

Posted by - December 25, 2019 0
रांची। हाल में संपन्न झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की 28 वर्षीय महिला उम्मीदवार अंबा प्रसाद ने इतिहास रचा…

जाति जनगणना को लेकर तेजस्वी का बड़ा बयान, सीएम नीतीश से तीन दिन में मांगा जवाब

Posted by - September 25, 2021 0
पटना। जाति जनगणमा को लेकर राबड़ी आवास पर शुक्रवार रात हुई महागठबंधन की बैठक के बाद राष्ट्रीय जनता दल के…