Amitabh, Kangana, Dhaakad

‘धाकड़’ पर किया ट्वीट को अमिताभ ने किया डिलीट, कंगना ने बोलीं की…

646 0

मुंबई। बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हाल ही में लॉक अप को लेकर चर्चा में थीं, जिसके पहले सीजन का विनर सामने आ चुका है। लॉक अप (Lock Upp) के पहले सीजन का ताज मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के सिर पर सजा है। वहीं शो के बाद अब कंगना उनकी अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ (Dhaakad)को लेकर चर्चा में हैं।

धाकड़ (Dhaakad) का ट्रेलर और पहला गाना शी इज ऑन फायर (Dhaakad first song She’s On Fire) रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने पसंद किया है। धाकड़ (Dhaakad) के टीजर की हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने तारीफ करते हुए ट्वीट (Tweet) किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद डिलीट कर दिया। ऐसे में अब कंगना ने इस पर रिएक्ट किया है।

क्या बोलीं कंगना रनौत(Kangana Ranaut)

कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ (Dhaakad) के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में Tried & Refused Productions यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान कंगना ने अमिताभ बच्चन के डिलीटिड ट्वीट पर भी रिएक्ट किया। बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा धाकड़ (Dhaakad) के ट्रेलर की तारीफ नहीं करने के सवाल पर कंगना ने कहा, ‘वहां कुछ व्यक्तिगत असुरक्षाएं (personal insecurities) हैं और वो सभी इस बात के पीछे छिपने की कोशिश कर रहे हैं कि ओह… इंडस्ट्री से हमें बॉयकॉट किया जाएगा।’

महेश बाबू ने बॉलीवुड पर दिये बयान पर दी सफाई, बोले…

बातचीत में कंगना ने आगे कहा, ‘बेशक कुछ चीजें हमें अच्छी लगती हैं और कुछ चीजें नहीं, लेकिन ये बहुत ही चौंकाने वाला है कि मिस्टर बच्चन ने ट्रेलर को लेकर ट्वीट किया और फिर अगले 5-10 मिनट में ही डिलीट कर दिया। ऐसे ओहदे पर होने के बाद भी उन पर किसका दबाव होगा… मुझे नहीं पता। मुझे ये बात थोड़ी अजीब लगती है।’ याद दिला दें कि अमिताभ बच्चने ने कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ (Dhaakad) के ट्रेलर के यूट्यूब लिंक को शेयर करते हुए टीम को ऑल द बेस्ट कहा था, साथ ही उन्होंने धाकड़ (Dhaakad) फिल्म के कई हैशटैग भी लिखे थे।

Dhaakad

20 मई को रिलीज होगी ‘धाकड़’ (Dhaakad)

बता दें कि 20 मई को कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ (Dhaakad) सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को रजनीश राजी घई ने निर्देशित किया है, जिसमें कंगना एक स्पाई एजेंट का  किरदार निभा रही हैं। फिल्म में कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  जोरदार एक्शन करती नजर आएंगे और ट्रेलर में भी इसकी झलक देखने को मिली है। कई सोशल मीडिया यूजर्स कंगना के कैरेक्टर को ब्लैक विडो से भी कंपेयर कर रहे हैं।

क्या है फिल्म की मेन स्टार कास्ट

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  के साथ ही इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और शारिब हाशमी अहम किरदारों में नजर आएंगे। अर्जुन रामपाल फिल्म के मेन विलेन नजर आ रहे हैं, जबकि दिव्या दत्ता उनका साथ देती दिख रही हैं। वहीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  एजेंट अग्नि के किरदार में हैं, जो विलेन्स को मात देने की पूरी तैयारी में हैं। फिल्म में कंगना रनौत बंदूकों और तलवारों से बेहतरीन एक्शन स्टंट्स करती नजर आएंगी।

‘The Kashmir Files’ पर सिंगापुर में लगा बैन

Related Post

भारत की अर्थव्यवस्था ICU में

प्रकाश राज बोले- भारत की अर्थव्यवस्था ICU में, सरकार हम किससे करें सवाल- नेहरू से या टीपू सुल्तान से?

Posted by - November 30, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। प्रकास राज ने एक…
Prerna Arora

प्रेरणा अरोड़ा पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केस दर्ज

Posted by - July 20, 2022 0
मुंबई: बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा (Prerna Arora) पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को कड़ी कार्रवाई की है। प्रेरणा…
Critic Choice Awards

क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स के तीसरे संस्करण में ये कलाकार होंगे सम्मानित

Posted by - December 10, 2020 0
मुंबई। क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स (Critic Choice Awards) के आयोजकों ने बताया कि तीसरा संस्करण सरप्राइज से भरपूर होगा। तीसरा संस्करण…