114वीं जयंती पर पिता को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

857 0

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) के पिता एवं दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन की आज 114 वीं जयंती है। इस मौके पर अमिताभ बच्चन पिता को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-’27 नवंबर,1907 , पूज्य बाबूजी की जयंती । नमन!’

इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन के सिर पर सेहरा बंधा हुआ नजर आ रहा है और वह अपने पिता से बातचीत में व्यस्त दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अमिताभ की इस पोस्ट के जरिये दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन को नमन कर रहे हैं।

हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के प्रख्यात कवि थे। हरिवंश राय बच्चन का जन्म 27 नवंबर 1907 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के बाबूपट्टी गांव में हुआ था। उनके द्वारा रचित काव्यसंग्रह ‘मधुशाला’ को आज भी लोग याद करते हैं। इस किताब की रचनाओं ने साहित्य जगत को एक अलग ही पहचान दी थी।

इसके अलावा हरिवंश राय बच्चन को ‘दो चट्टानें’ के लिए हिन्दी कविता का साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । हरिवंश राय बच्चन को भारत सरकार द्वारा 1976 में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

अमिताभ बच्चन अक्सर अपने पिता को याद कर उनसे जुड़ी बातें एवं उनकी कविताएं अक्सर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

Related Post

कोरोना के कारण 4th एक्सपेंडेबल्स अवार्ड्स 2020 अनिश्चितकाल तक स्थगित

Posted by - March 14, 2020 0
प्रतिष्ठित एक्सपेंडेबल्स अवार्ड्स 2020 का चौथा वार्षिक संस्करण जो 21 मार्च, 2020 को सिनेपोलिस, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में शाम 7:30…
प्रियंका चोपड़ा

मैं अपने वर्क कमिटमेंट्स में बिजी, नहीं कर रही हूं फेमिली प्लानिंग : प्रियंका चोपड़ा

Posted by - March 28, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह अभी फेमिली प्लानिंग नहीं कर रही हैं। बता दें…
अभिनेता प्रकाश राज

कन्हैया के चुनाव लड़ने से चौकीदार की सेना क्यों तड़प रही है – अभिनेता प्रकाश राज

Posted by - April 26, 2019 0
बेगूसराय। कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय से चुनाव मैदान में हैं और BJP के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह से टक्कर…