फिल्म 'गुलाबो-सिताबो'

अमिताभ-आयुष्मान की ‘गुलाबो सिताबो’ ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज

980 0

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफार्म पर रिलीज की जायेगी।

फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ 12 जून को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी

कोरोना वायरस की वजह से देश में लंबे वक्त से लॉकडाउन चल रहा है। कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है। ‘गुलाबो सिताबो’ के निर्देशक ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतारने का मन बना लिया है। ‘गुलाबो-सिताबो’ को जल्द ही अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ किया जाएगा।
आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ 12 जून को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी। आयुष्मान ने गुलाबो सिताबो का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘एडवांस में बुक कर रहे हैं, इस 12 जून को अमेज़न प्राइम पर। फर्स्ट डे फर्स्ट स्ट्रीम करने’।

भारतीय मुद्रा रुपया 22 पैसे की मजबूती के साथ 75.51 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

‘गुलाबो सिताबो’ एक किराएदार और मकान मालिक के बीच लगातार चलने वाली लड़ाई की मजेदार कहानी

बता दें कि अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज़ होनी थी जो कि कोरोना वायरस की वजह से टल गई थी। ‘गुलाबो सिताबो’ एक किराएदार और मकान मालिक के बीच लगातार चलने वाली लड़ाई की मजेदार कहानी है। इस फिल्म में आयुष्मान किराएदार बने हैं और अमिताभ बच्चन मकान मालिक। फिल्म की कहानी की पृष्ठभूमि लखनऊ की है।

Related Post

आज़म खान

रामपुर से सीतापुर जेल शिफ्ट हुए आजम खान, सपा प्रमुख अखिलेश करेंगे मुलाकात

Posted by - February 27, 2020 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां और विधायक पत्नी व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को गुरुवार की सुबह सीतापुर…

विवेक ओबेरॉय के बाद भोजपुरी का ये अभिनेता बनाएंगा पीएम मोदी की बायोपिक

Posted by - May 12, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। भोजपुरी फिल्म अभिनेता और बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने कहा कि वह पीएम मोदी के जीवन पर भोजपुरी…
operation sindoor

मदरसों के पाठ्यक्रम में शामिल होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, धामी सरकार का बड़ा फैसला

Posted by - May 20, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों के नए पाठ्यक्रम में अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) को शामिल किया जाएगा।…