अमित शाह

श्री राम का नाम भारत में नहीं लेंगे तो क्या पाकिस्तान में लेंगे? – अमित शाह

1053 0

पश्चिम बंगाल। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के घाटाल लोकसभा के मेदिनीपुर पश्चिम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा बंगाल में ‘जय श्री राम’ बोलने पर ममता दीदी को ऐतराज हो रहा है। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं दीदी अगर हम ‘श्री राम’ का नाम भारत में नहीं लेंगे तो पाकिस्तान में लेंगे क्या?

ये भी पढ़ें :-प्रियंका का मोदी पर हमला, कहा- जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है

आपको बता दें शाह ने कहा, “ममता दीदी कहती हैं कि मैं मोदी जी को पीएम नहीं मानती। ममता दीदी आप देश के संविधान पर विश्वास करती हैं या नहीं? आपके न मानने से कुछ नहीं होगा। मोदी जी फिर एक बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-यूपी में सहायक शिक्षकों की नियुक्ति का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सरकार को नोटिस 

जानकारी के मुताबिक जनसभा में आए लोगों से शाह ने नारे लगाने के लिए कहा और बोले घाटाल वालों, आप मेरे साथ संघर्ष करने के लिए तैयार हो ना?  मेरे साथ बोलिये- जय श्री राम , जय जय श्री राम। ममता दीदी अब आपसे जो बन पड़ता है कर लीजिये, जो धारा लगनी है लगा दीजिये। मगर हमे जय श्री राम का नारा लगाने से कोई नहीं रोक सकता है।

Related Post

AK Sharma

नेताजी के जाने से देश एवं प्रदेश की राजनीतिक जगत की एक अपूर्णीय क्षति: एके शर्मा

Posted by - October 20, 2022 0
सैफई/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज दोपहर सैफई गांव पहुंचकर मुलायम सिंह यादव…
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

Filmfare Awards: देखें कौन से एक्टर ने नामांकन में मारी बाजी और किस फिल्म को मिला सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

Posted by - February 3, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। हर साल की तरह इस बार भी यानि साल 2020 में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स आयोजित किया जाएगा। जोकि अब…
दे दे प्यार दे का ट्रेलर

अजय की कॉमेडी का नया टोटल धमाल है दे दे प्यार दे का ट्रेलर, अब सामने आया ये रिएक्शन

Posted by - April 3, 2019 0
मुंबई। अजय देवगन की फिल्म की ‘दे दे प्यार दे’ का ट्रेलर को रिलीज किया गया। ट्रेलर के रिलीज होते…
के. भाग्यराज

फिल्म डायरेक्टर के. भाग्यराज ने दुष्कर्म के लिए महिलाओं को ठहराया जिम्मेदार, बढ़ा विवाद

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। तमिल फिल्म के डायरेक्टर के. भाग्यराज ने बुधवार को महिलाओं को लेकर अजीबो गरीब बयान दिया है। उनका…