प्रियंका गांधी

प्रियंका का मोदी पर हमला, कहा- जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है

1050 0

नई दिल्ली। हरियाणा में कांग्रेस के प्रचार को और धार देने के लिए राहुल गांधी के बाद अब पार्टी महासचिव व उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उतर आई हैं। प्रियंका आज यानी मंगलवार को हरियाणा के अंबाला में कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी सैलजा के लिए प्रचार करने पहुंची। उन्होंने वहीँ पर पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। प्रियंका ने मोदी की तुलना दुर्योधन से करते हुए कहा कि ऐसा अंहकार दुर्योधन में भी था और उसका अहंकार नष्ट हुआ।

ये भी पढ़ें :-यूपी में सहायक शिक्षकों की नियुक्ति का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सरकार को नोटिस

आपको बता दें कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने राजीव गांधी को लेकर निशाना साधा था. इसके बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ने ट्वीट कर पीएम मोदी को जवाब दिया था. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था, ”शहीदों के नाम पर वोट माँगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया।

ये भी पढ़ें :-साध्वी के खिलाफ उतरा संत समाज, कम्प्यूटर बाबा दिग्विजय के लिए करेंगे प्रचार

जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने जनसभा को संबोधित करते हुए महाभारत के एक प्रसंग की चर्चा की। उन्होंने कहा कि घमंड तो दुर्योधन का भी टूट गया था, तो पीएम मोदी क्या चीज हैं। देश ने अंहकार को कभी माफ नहीं किया। ऐसा ही अहंकार दुर्योधन में भी था, जब भगवान कृष्ण उन्हें समझाने गए थे तो उनको भी दुर्योधन ने बंधक बनाने की कोशिश की थी।फिर उन्होंने राष्ट्रकवि दिनकर की कविता भी सुनाई। प्रियंका गांधी ने कहा कि दिनकर जी की पंक्तियां हैं, जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। ऐसा ही पीएम मोदी के साथ हुआ है। उनका विवेक मर गया है, तभी वे इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। मेरे परिवार के खिलाफ जहर उगल रहे हैं।

Related Post

Anand marriage

सिखों के आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए नई नियमावली को कैबिनेट ने दी मंजूरी

Posted by - March 10, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सिख समुदाय के विवाह पंजीकरण को आसान बनाने के…
Yogi

मुख्यमंत्री का निर्देश, अयोध्या में आवासीय व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए हो प्रयास

Posted by - January 11, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मकर संक्रांति, माघ मेला और अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के…
CM Yogi

एक राष्ट्र, एक चुनाव से ही देश में आएगी राजनीतिक स्थिरता, विकास को मिलेगी गति- सीएम योगी

Posted by - April 7, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी पंसद का जनप्रतिनिधि चुनना जनता का अधिकार है,…